होम Indigo Bomb Threat: इंडिगो फ्लाइट के बाथरूम में मिला बम वाला टिश्यू, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 18, 2026 05:29 PM

Indigo Bomb Threat: इंडिगो फ्लाइट के बाथरूम में मिला बम वाला टिश्यू, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान में बम होने की सूचना मिली। 18 जनवरी 2026 को उड़ान भर रहे इंडिगो के विमान संख्या 6E 6650 में बम की खबर मिलते ही पायलट ने तत्काल एटीसी से संपर्क किया।

Indigo Bomb Threat: इंडिगो फ्लाइट के बाथरूम में मिला बम वाला टिश्यू, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान में बम होने की सूचना मिली। 18 जनवरी 2026 को उड़ान भर रहे इंडिगो के विमान संख्या 6E 6650 में बम की खबर मिलते ही पायलट ने तत्काल एटीसी से संपर्क किया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को डायवर्ट कर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 9:17 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बाथरूम में टिश्यू पेपर पर मिली धमकी

हवा में उड़ते विमान में दहशत तब फैली जब एक यात्री वॉशरूम गया। वहां उसे एक टिश्यू पेपर मिला जिस पर लिखा था कि 'फ्लाइट में बम है'। यात्री ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत इसकी जानकारी केबिन क्रू को दी। क्रू ने बिना देरी किए पायलट को सूचित किया, जिसके बाद पायलट ने लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। विमान के लैंड होते ही उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने जांच शुरू कर दी। विमान के कोने-कोने को खंगाला जा रहा है।

230 यात्रियों की जान पर बना था खतरा

जैसे ही विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा, सुरक्षाकर्मियों और सीआईएसएफ (CISF) की टीम ने उसे अपने घेरे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट में कुल 238 लोग सवार थे। इनमें 230 यात्री (जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं), 6 क्रू मेंबर्स और 2 पायलट थे। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां यात्रियों की गहन स्कैनिंग कर रही हैं और उनके लगेज की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुकी हैं इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग का यह पहला मामला नहीं है। इससे कुछ महीने पहले, 7 नवंबर 2025 को खराब मौसम के चलते इंडिगो के ही तीन विमानों की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। उस समय दिल्ली से वाराणसी, दिल्ली से प्रयागराज और मुंबई से प्रयागराज जा रहे विमानों को डायवर्ट किया गया था। इसके अलावा, 30 अक्टूबर 2024 को भी इंडिगो की उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो बाद में जांच के दौरान अफवाह साबित हुई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)