होम इंदौर में राहुल गांधी की एंट्री से बढ़ी सियासी गर्मी, दूषित पानी से मौतों पर घिरी सरकार, सीएम मोहन यादव ने दी ये नसीहत

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीमध्य-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 17, 2026 05:47 PM

इंदौर में राहुल गांधी की एंट्री से बढ़ी सियासी गर्मी, दूषित पानी से मौतों पर घिरी सरकार, सीएम मोहन यादव ने दी ये नसीहत

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानी शनिवार को इंदौर पहुंच रहे हैं।

इंदौर में राहुल गांधी की एंट्री से बढ़ी सियासी गर्मी, दूषित पानी से मौतों पर घिरी सरकार, सीएम मोहन यादव ने दी ये नसीहत

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानी शनिवार को इंदौर पहुंच रहे हैं। इस त्रासदी के बाद वे पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका दर्द साझा करेंगे और उनके साथ एकजुटता प्रदर्शित करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के इस दौरे की पुष्टि की है। उनके आगमन को लेकर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है और कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है।

बॉम्बे हॉस्पिटल से लेकर भागीरथपुरा तक जाएंगे राहुल

तय कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे इंदौर पहुंचेंगे। हवाई अड्डे से वे सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल जाएंगे, जहां दूषित पानी के सेवन से बीमार हुए मरीज भर्ती हैं। मरीजों का हाल जानने के बाद राहुल गांधी भागीरथपुरा इलाके का रुख करेंगे, जहां वे पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने इस गंभीर मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई है। मीडिया सेल के मुताबिक, पूरे प्रदेश में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के पास कांग्रेस कार्यकर्ता धरना देंगे।

आपदा में राजनीति न करें राहुल: सीएम मोहन यादव

राहुल गांधी के इंदौर पहुंचने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार ने भागीरथपुरा के लोगों का दर्द समझा है और हर संभव मदद पहुंचाई है।

राहुल गांधी को नसीहत देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस आपदाओं को राजनीति के अवसर के रूप में लेती है. हमने इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से लिया है और संवेदनशीलता के साथ दर्द महसूस किया है. मैं उन्हें सलाह दूंगा कि वे इस मुद्दे को सकारात्मकता के साथ उठाएं. हम आपके सुझावों का स्वागत करेंगे, लेकिन अगर आप आपदा के दौरान राजनीति करेंगे तो इंदौर के लोग आपको माफ नहीं करेंगे."

इंदौर की छवि खराब करने की कोशिश: कैलाश विजयवर्गीय

वहीं, राज्य के शहरी विकास मंत्री और इंदौर के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर इंदौर की छवि खराब करने का आरोप लगाया।

विजयवर्गीय ने कहा, "चुनौतियां आती-जाती रहेंगी और हमें उनका सामना करना होगा. जो लोग यहां इंदौर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, मैं उन्हें बता सकता हूं कि भाजपा ने इंदौर के विकास के लिए क्या किया है."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)