होम राम मंदिर परिसर में लागू हुए नए सुरक्षा नियम, जाने से पहले जान लें नए नियम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशधर्म-संसारअध्यात्म Alert Star Digital Team Mar 15, 2026 07:44 PM

राम मंदिर परिसर में लागू हुए नए सुरक्षा नियम, जाने से पहले जान लें नए नियम

अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर नए नियम लागू कर दिए गए हैं। मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कुछ वस्तुओं पर सख्त प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।

राम मंदिर परिसर में लागू हुए नए सुरक्षा नियम, जाने से पहले जान लें नए नियम

अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर नए नियम लागू कर दिए गए हैं। मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कुछ वस्तुओं पर सख्त प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए नियमों में बदलाव किया गया है ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

ट्रस्ट की ओर से यह भी कहा गया है कि भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में कई नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिससे दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मोबाइल फोन और हथियार पूरी तरह प्रतिबंधित

ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा, “श्री राम जन्मभूमि परिसर में मोबाइल फोन लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति अपने साथ सुरक्षा कर्मियों के साथ आता है, तो उन सुरक्षा कर्मियों को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी."

उन्होंने बताया, "लाइसेंसी रिवॉल्वर, तलवार या बंदूक जैसे किसी भी प्रकार के हथियार परिसर के भीतर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. हालांकि, हमारे सिख भाइयों के अधिकारों के अनुसार, केवल छोटी किरपान, जिसे कानूनी रूप से धारण किया जाता है, गले में पहनकर लाने की अनुमति होगी. यह छूट केवल सिख समुदाय के लोगों के लिए होगी.”

नवरात्रि में व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

ट्रस्ट के अनुसार 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। व्रत रखने वाले भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में विशेष खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

चंपत राय ने कहा, “19 मार्च को चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है, जिस दिन कई श्रद्धालु व्रत रख सकते हैं. ऐसे श्रद्धालुओं के लिए परिसर में व्रत से संबंधित खाद्य सामग्री जैसे फल, मखाना, मूंगफली और आलू के चिप्स उपलब्ध कराए जाएंगे, जो व्रत के नियमों के अनुसार होंगे.”

पानी और शौचालय की सुविधाएं भी रहेंगी उपलब्ध

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

चंपत राय ने बताया, "पीने के पानी की व्यवस्था भी की जाएगी और शौचालय की सुविधा सभा स्थल के पास उपलब्ध होगी. प्रवेश के लिए कौन-कौन से द्वार निर्धारित किए जाएंगे, इसकी विस्तृत जानकारी अगले एक-दो दिनों में साझा की जाएगी.”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)