होम दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया, 1-1 की बराबरी पर पहुंची तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला

Alert Star Digital Team Jan 6, 2022 10:20 PM

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया, 1-1 की बराबरी पर पहुंची तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया, 1-1 की बराबरी पर पहुंची तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया, 1-1 की बराबरी पर पहुंची तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला

सेंचुरियन में शानदार खेल दिखाने वाली टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। जोहानिसबर्ग में दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। भारत के हार के साथ ही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर पर है। दक्षिण अफ्रीका के सामने भारत में 240 रनों का लक्ष्य रखा था। बारिश से प्रभावित चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ 3 विकेट गिरे थे। कप्तान डीन एल्गर ने नाबाद 96 रनों की पारी खेली। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को भारत पर 27 रनों की बढ़त थी। पहली पारी में भारत ने 202 रन बनाए थे जबकि पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 229 रन बनाए थे।भारत ने अपनी दूसरी पारी में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के संघर्षशील पारी की बदौलत 266 रन बनाने में कामयाब जरूर हुआ था लेकिन 240 रनों के लिए लक्ष्य को भारत बचा नहीं पाया। श्रृंखला का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। भारत की ओर से अश्विन ने 2 विकेट लिए जबकि एक विकेट शार्दुल ठाकुर के खाते में गया। जोहानिसबर्ग के वांडरर्स मैदान पर भारत की छह टेस्ट मैचों में यह पहली हार है। दक्षिण अफ्रीका ने चौथे पारी में 240 रनों के लक्ष्य को हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका के आगे अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया है जिसने पर्थ में 340 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था वह भी 1977-78 में। जबकि वेस्टइंडीज ने 276 रनों का लक्ष्य दिल्ली में हासिल किया था वह भी 1987-88 में। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)