होम सुरक्षा में चूक की जवाबदेही होगी तय, गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट: अमित शाह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 5, 2022 09:30 PM

सुरक्षा में चूक की जवाबदेही होगी तय, गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट: अमित शाह

सुरक्षा में चूक की जवाबदेही होगी तय, गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट: अमित शाह

सुरक्षा में चूक की जवाबदेही होगी तय, गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट: अमित शाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले में गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से विस्तृति रिपोर्ट मांगी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे में सुरक्षा प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही पूरी तरह से अस्वीकार्य है और जवाबदेही तय की जाएगी। गृह मंत्री ने ट्वीट में लिखा कि गृह मंत्रालय ने पंजाब में हुई सुरक्षा चूक पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। प्रधानमंत्री के दौरे में सुरक्षा को लेकर इस तरह की लापरवाही पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इसी बीच उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में आज की कांग्रेस-निर्मित घटना इस बात का ट्रेलर है कि यह पार्टी कैसे सोचती है और काम करती है। लोगों ने उन्हें बार-बार ठुकराकर पागलपन के रास्ते पर ला खड़ा किया है। कांग्रेस के आला नेताओं ने भारत के लोगों से अपने किए के लिए माफी मांगी है।

 

क्या है पूरा मामला

 

प्रधानमंत्री मोदी हवाई रास्ते से भठिंडा पहुंचे थे। यहां से उन्हें हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था लेकिन बारिश और खराब रोशनी की वजह से सड़क मार्ग चुना गया। लेकिन राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किमी पहले प्रधानमंत्री मोदी का काफिल फ्लाईओवर में फंच गया। जिसकी वजह से उन्हें 15-20 मिनट तक वहीं रहना पड़ा। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की रैली को रद्द कर दिया गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी भठिंडा वापस लौट गए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भठिंडा हवाईअड्डे के अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर लौटने पर प्रधानमंत्री मोदी ने वहां के अधिकारियों से कहा , अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना कि मैं भठिंडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट पाया। 

क्या बोले मुख्यमंत्री चन्नी

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मुझे खेद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज फिरोजपुर ज़िले के दौरे के दौरान वापस लौटना पड़ा। हम अपने प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे आज भठिंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करने जाना था, लेकिन जिन लोगों को मेरे साथ जाना था, वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए, इसलिए मैं प्रधानमंत्री को रिसीव करने नहीं गया क्योंकि मैं कोरोना पॉजिटिव पाए गए कुछ लोगों के संपर्क में था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा का पूरा इंतजाम था। उनकी सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं था।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)