होम अब तक सी.एम.एस. के 5000 से अधिक छात्रों का हो चुका है टीकाकरण

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jan 6, 2022 08:11 PM

अब तक सी.एम.एस. के 5000 से अधिक छात्रों का हो चुका है टीकाकरण

अब तक सी.एम.एस. के 5000 से अधिक छात्रों का हो चुका है टीकाकरण

अब तक सी.एम.एस. के 5000 से अधिक छात्रों का हो चुका है टीकाकरण

लखनऊ, 6 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अपने छात्रों की सुरक्षा को लेकर किस प्रकार जागरूक है, इसकी एक बानगी देखने को मिल रही है सी.एम.एस. छात्रों के कोविड टीकाकरण अभियान में। विदित हो कि सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों में बड़े ही जोरदार ढंग से 15 से 18 वर्ष उम्र के छात्रों का टीकाकरण चल रहा है। अब तक सी.एम.एस. के कक्षा-9 से 12 तक के लगभग 5000 से अधिक छात्रों का टीकाकरण हो चुका है। इस टीकाकरण अभियान  में छात्रों की जागरूकता, कोविड वैक्सीन के प्रति उत्साह, विश्वास व कोरोना को जड़ से खत्म करने का संकल्प साफ नजर आ रहा है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के टीकाकरण अभियान पर हार्दिक प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि छात्रों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। डा. गाँधी ने विद्यालय के टीकाकरण अभियान में उत्तर प्रदेश सरकार व शासन-प्रशासन के सहयोग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।  उन्होंने सी.एम.एस. के अभिभावकों, प्रधानाचार्याओं व शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सामूहिक प्रयास से विद्यालय का टीकाकरण अभियान अत्यधिक सफल साबित हो रहा है।

                        श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का प्रयास है कि विद्यालय के सभी 15 से 18 वर्ष आयु के छात्रों का टीकाकरण सुनिश्चित हो सके। अतः हरेक छात्र के टीकाकरण होने का सी.एम.एस. का यह अभियान जारी रहेगा। विद्यालय के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का टीकाकरण पहले ही पूरा हो चुका है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)