होम बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jan 6, 2022 08:08 PM

बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

लखनऊ, 6 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चैक कैम्पस के कक्षा-3 के प्रतिभाशाली छात्र अविरल गुप्ता ने डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल अर्जित कर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता डिस्ट्रिक्ट बाॅक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में सम्पन्न हुई, जिसमें लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपने दमखम व उत्कृष्ट तकनीक की बदौलत शानदार प्रदर्शन कर चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया है। अविरल ने 18 से 20 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल अर्जित किया है।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)