होम भाजपा सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट का प्रयास कर रही: असदुद्दीन ओवैसी
भाजपा सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट का प्रयास कर रही: असदुद्दीन ओवैसी
मुरादाबाद (उप्र)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा के नेता भारतीय संविधान की गरिमा और सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर ऐसे लोगों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया जोकि धर्म के नाम पर नफरत फैला रहे हैं।वह हाल में हरिद्वार में हुई धर्म संसद का हवाला दे रहे थे, जहां कथित तौर पर संतों और अन्य लोगों द्वारा मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा का आह्वान किया गया। ओवैसी ने विवादास्पद बुली बाई ऐप की भी आलोचना की, जिसमें नीलामी के लिए कई मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें साझा की गईं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।