होम जम्मू-कश्मीर: आतंकवादी ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की, बेटी गंभीर रूप से घायल

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 24, 2022 10:05 PM

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादी ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की, बेटी गंभीर रूप से घायल

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादी ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की, बेटी गंभीर रूप से घायल

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादी ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की, बेटी गंभीर रूप से घायल

जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं बिल्कुल भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आतंकियों ने एक बार फिर अपने मंजूबों को अंजाम दिया है। इस बार दहशतगर्दों ने पुलिसकर्मी को अपना निशाना बनाया है। श्रीनगर के सौरा इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक पुलिस कांस्टेबल के घर के बाहर उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस हमले में कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि उनकी सात वर्षीय बेटी घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आतंकियों ने कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी पर उस समय गोलीबारी की, जब वह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रहे थे। कादरी तीसरे ऐसे पुलिसकर्मी हैं जिनकी इस महीने आतंकवादियों ने हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने श्रीनगर जिले में अनचार इलाके के गनई मोहल्ले में स्थित कादरी के घर के बाहर उन पर हमला किया। उन्होंने बताया कि कादरी और उनकी बेटी को एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि बच्ची के दाएं हाथ में गोली लगी है और वह खतरे से बाहर है।

हम जल्द ही आतंकियों पकड़ लेंगे- पुलिस महानिरीक्षक
कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कांस्टेबल की हत्या पर शोक जताया और कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में पुलिस दलों को भेजा गया है। उन्होंने कहा, '' हम जल्द ही उन्हें (आतंकियों) पकड़ लेंगे।'' 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)