होम नेपाल बाढ़ पर भारत का बड़ा भरोसा! कीर्तिवर्धन सिंह बोले- हर संभव मदद के लिए तैयार, हालात पर रख रहे नजर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 29, 2026 05:11 PM

नेपाल बाढ़ पर भारत का बड़ा भरोसा! कीर्तिवर्धन सिंह बोले- हर संभव मदद के लिए तैयार, हालात पर रख रहे नजर

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही को लेकर भारत सरकार ने हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने गोंडा में कहा कि नेपाल में आई इस त्रासदी में अब तक 579 लोगों की मौत की सूचना है।

नेपाल बाढ़ पर भारत का बड़ा भरोसा! कीर्तिवर्धन सिंह बोले- हर संभव मदद के लिए तैयार, हालात पर रख रहे नजर

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही को लेकर भारत सरकार ने हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने गोंडा में कहा कि नेपाल में आई इस त्रासदी में अब तक 579 लोगों की मौत की सूचना है। उन्होंने बताया कि भारत लगातार नेपाल को जरूरी सामग्री और अन्य सहायता भेज रहा है।

24 घंटे की हेल्पलाइन से नेपाल के हालात पर भारत की नजर

कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि नेपाल में घटना के बाद वहां मौजूद भारतीय मिशन ने तत्काल 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की थी और लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। इस व्यवस्था के जरिए भारत लगातार यह जानकारी जुटा रहा है कि नेपाल के किस इलाके में क्या स्थिति है और वहां किन चीजों की जरूरत पड़ रही है।

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, हेल्पलाइन के जरिए नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें मदद पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि भारत पहले भी कई बार विशेष विमानों के जरिए मेडिकल सहायता, जरूरी सामान और राशन नेपाल भेज चुका है और जरूरत के मुताबिक यह मदद आगे भी जारी रहेगी।

नेपाल की जरूरत के हिसाब से जारी रहेगा सहयोग

कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि नेपाल सरकार जैसे-जैसे अपनी जरूरतों के बारे में जानकारी देगी, भारत उसी के अनुसार हर संभव सहायता और जरूरी सहयोग उपलब्ध कराएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

चीन की ओर से जारी अलर्ट से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बल सीमा क्षेत्र में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि यदि वहां किसी तरह की स्थिति उत्पन्न होती है तो भारतीय बल तत्काल कार्रवाई करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, "हम लोग वॉच रख रहे हैं।"

जरूरत पड़ी तो लोगों को कराया जाएगा Evacuate

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि यदि नेपाल के प्रभावित इलाकों से लोगों को बाहर निकालने यानी Evacuate करने की जरूरत पड़ती है, तो भारत इसके लिए आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

नेपाल के प्रधानमंत्री के भारत दौरे पर क्या बोले?

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के इसी साल भारत दौरे से जुड़े सवाल पर कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि फिलहाल यह मामला शुरुआती चरण में है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे इस संबंध में स्थिति और स्पष्ट होगी, इसकी जानकारी सामने आ जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)