होम स्वाति पर बिभव का पलटवार, दिल्ली पुलिस को दी शिकायत; क्या लगाए आरोप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 17, 2024 09:08 PM

स्वाति पर बिभव का पलटवार, दिल्ली पुलिस को दी शिकायत; क्या लगाए आरोप

स्वाति पर बिभव का पलटवार, दिल्ली पुलिस को दी शिकायत; क्या लगाए आरोप

स्वाति पर बिभव का पलटवार, दिल्ली पुलिस को दी शिकायत; क्या लगाए आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार ने भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इससे पहले स्वाति मालीवाल ने बिभव के खिलाफ केजरीवाल के आवास में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।आज बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल पर उनके और सुरक्षाकर्मियों के साथ बदतमीजी करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। बिभव का कहना है कि स्वाति मालीवाल बिना किसी की अनुमति लिए जबरदस्ती मुख्यमंत्री आवास में घुस गई थीं।बता दें कि बीते सोमवार को आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसके बाद दिल्ली का सियासी पारा भी गरम हो गया था। मारपीट का आरोप लगाने के तीन दिन बाद स्वाति ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। अब केजरीवाल के निजी सचिव ने भी पुलिस के सामने अपना पक्ष रखते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार का ने स्वाति मालीवाल पर बदतमीजी करने और बिना समय लिए जबरदस्ती मुख्यमंत्री आवास में घुसने का आरोप लगाया है और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।अरविंद केजरीवाल के अधिकारिक आवस के अंदर स्वाति मालीवाल के खिलाफ कथित मारपीट का आरोप लगने के बाद आम आदमी पार्टी और खुद सीएम केजरीवाल से सवाल किए जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अरविंद केजरीवाल ने सीधे पर कुछ नहीं बोला है। हालांकि, आम आदमी पार्टी द्वारा आज उस घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इस पोस्ट में स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास के सुरक्षाकर्मी खड़े नजर आ रहे हैं। इसमें स्वाति मालीवाल पुलिस को कॉल करने की बात कह रही हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस इस मामले को लेकर केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर पहुंची है। दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले के सभी पहलुओं पर अभी जांच की जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)