होम बसपा मुस्लिमों के सहारे अवध और पूर्वांचल में बिगाड़ रही खेल, समझें समीकरण

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 17, 2024 09:05 PM

बसपा मुस्लिमों के सहारे अवध और पूर्वांचल में बिगाड़ रही खेल, समझें समीकरण

बसपा मुस्लिमों के सहारे अवध और पूर्वांचल में बिगाड़ रही खेल, समझें समीकरण

बसपा मुस्लिमों के सहारे अवध और पूर्वांचल में बिगाड़ रही खेल, समझें समीकरण

यूपी में लोकसभा की अब 41 सीटों पर चुनाव होना शेष बचा है। इनमें अधिकतर सीटें पूर्वांचल और अवध की हैं। पूर्वांचल व अवध की अधिकतर सीटों पर वर्ष 2019 में भाजपा जीती थी। बसपा के हिस्से में छह सीटें आई थीं।इस चुनाव में जौनपुर को छोड़कर बसपा के शेष सांसद पाला बदल कर दूसरे दलों से चुनाव लड़ रहे हैं। अवध व पूर्वांचल की अधिकतर सीटों पर पिछले कुछ चुनावों में मुस्लिमों पर सबसे अधिक दांव लगाने वाली समाजवादी पार्टी ने इस बार रणनीति बदलते हुए पिछड़ों पर दांव लगाया है, तो बसपा ने नौ सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतार कर विपक्षी दलों का समीकरण बिगाड़ने की चाल चली है। यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चला कि किसने किसका खेल बिगाड़ा और किसकी चाल कायमाब हुई।
दलितों-मुस्लिम समीकरण
बसपा दलितों को अपना कोर वोट बैंक मानती आती है। इसके सहारे अन्य जातियों का साथ पाकर वह चुनाव जीतती आई है, लेकिन पिछले कुछ चुनावों के परिणामों को देखकर ऐसा लगता है कि उसका कोर वोट उसके साथ पूरी तरह से खड़ा हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस बार दलित-मुस्लिम और दलित-ब्राह्मण का समीकरण बनाकर उम्मीदवार उतारे हैं। नौ सीटों पर मुस्लिम-दलित व सात सीटों पर ब्राह्मण-दलित का समीकरण बनाते हुए उम्मीदवार दिए हैं।
चली सधी चाल
बसपा ने जहां मुस्लिम उम्मीदवार दिए हैं उन सीटों पर जातीय समीकरण की स्थिति समझने की जरूरत है। लखनऊ में सबसे अधिक 23% मुस्लिम, 14% ब्राह्मण व 2.08% दलित मदताता बताए जाते हैं। अंबेडकरनगर में 28% दलित व 15% मुस्लिम मतदाता हैं। श्रावस्ती में मुस्लिम 28% व 17% दलित मतदाता हैं। बसपा इसी समीकरण से पिछला चुनाव अंबेडकरनगर व श्रावस्ती में जीत चुकी है। डुमरियागंज मुस्लिम 26% व दलित 19%, संतकबीरनगर मुस्लिम 18% व दलित 28% हैं। आजमगढ़ में दलित 28% व मुस्लिम 15.7, महराजगंज मुस्लिम 12.2% व दलित 22% और गोरखपुर में 19 व मुस्लिम 1.04 प्रतिशत हैं। अब यह देखने वाला होगा कि बसपा ने दलित-मुस्लिम का समीकरण जो बनाया है वह कितना सफल होता। इसके सहारे वह कितने प्रतिशत वोट पाने में कामयाब होती है और उसके उम्मीदवारों के जीत की कितनी संभावना बनती है?

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)