होम 4 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन राशि के लोगों को होगा छप्पर फाड़ फायदा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 1, 2021 08:50 PM

4 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन राशि के लोगों को होगा छप्पर फाड़ फायदा

4 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन राशि के लोगों को होगा छप्पर फाड़ फायदा

4 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन राशि के लोगों को होगा छप्पर फाड़ फायदा

4 दिसंबर शनिवार की अमावस्या को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगने वाला है। यह ग्रहण बहुत ही अद्भुत माना जा रहा है क्योंकि यह शनि अमावस्या के दिन लग रहा है। इस संयोग से कई तरह के योग बन रहे हैं जिससे कई राशियों के लोगों बंपर लाभ होने की आशंका हैं।

यह योग कुछ लोगों के लिए वरदान साबित होगा

जानकारी दे दें कि भारत में यह ग्रहण (Surya Grahan) नहीं दिखाई देगा, जिस कारण यहां सूतक काल (Sutak Kaal) मान्य नहीं होगा। ये सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। ज्योतिष के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन ज्येष्ठा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है।

इससे कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा जैसे-

मिथुन राशि (Gemini)- साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। धन लाभ होगा साथ ही कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। पुराने वाद-विवाद का निपटारा हो सकता है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

सिंह राशि (Leo)- आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी. ऑफिस के काम से यात्रा पर जा सकते हैं जिससे धन लाभ होने के भी आसार रहेंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। किसी भी काम में लव पार्टनर और परिवार वालों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)- इस राशि के लोगों को करियर में तरक्की हासिल होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे आप अपने हर काम को बेहतर तरीके से कर पायेंगे। आय में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। किस्मत आपका साथ देगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस दौरान अच्छी जॉब के ऑफर आ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)- इस राशि पर सूर्य ग्रहण का काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने हर काम को और भी बेहतर तरीके से पूरा कर पायेंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)