होम ग्राहकों को बड़ा झटका, 100 रुपये महंगी हुई LPG गैस सिलेंडर; जानिए नई कीमत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 1, 2021 08:29 PM

ग्राहकों को बड़ा झटका, 100 रुपये महंगी हुई LPG गैस सिलेंडर; जानिए नई कीमत

ग्राहकों को बड़ा झटका, 100 रुपये महंगी हुई LPG गैस सिलेंडर; जानिए नई कीमत

ग्राहकों को बड़ा झटका, 100 रुपये महंगी हुई LPG गैस सिलेंडर; जानिए नई कीमत

आम जनता की जेब पर भार पड़ने वाला है। आपको बता दें कि, रसोई गैस की कीमतों में बुधवार को 103.50 रुपये की वृद्धि की गई है और यह 1 दिसंबर यानि की आज से प्रभावी हो गई है।बता दें कि, दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1 दिसंबर से 2,104 रुपये हो गई है, जो पहले 2000.50 रुपये थी। वहीं कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत 101 रुपये बढ़कर 2,174.5 रुपये हो गई।

पहले इसकी कीमत 2073.5 रुपये थी। मुंबई में गैस की कीमत 2,051 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 1,950 रुपये थी। यहां 101 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, चेन्नई में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2,234.50 रुपये हो गई है। पहले कीमत 2,133 रुपये थी।

राहत की बात यह है कि पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये प्रति बोतल होगी, जबकि 5 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर की नई दर 502 रुपये है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)