होम पंजाब चुनाव से पहले अकाली दल को लगा बड़ा झटका, मनजिंदर सिंह सिरसा ने थामा भाजपा का दामन

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Dec 1, 2021 08:24 PM

पंजाब चुनाव से पहले अकाली दल को लगा बड़ा झटका, मनजिंदर सिंह सिरसा ने थामा भाजपा का दामन

पंजाब चुनाव से पहले अकाली दल को लगा बड़ा झटका, मनजिंदर सिंह सिरसा ने थामा भाजपा का दामन

पंजाब चुनाव से पहले अकाली दल को लगा बड़ा झटका, मनजिंदर सिंह सिरसा ने थामा भाजपा का दामन

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई नेता मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मैं दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेटमेंट के माध्यम से देशभर में मानवता की सेवा, देश की सेवा और हमारे पंथ की सेवा की है।उन्होंने कहा कि हमारे समुदाय को जगह पर भी हमारी जरूरत पड़ी है हमने पूरे देश में जाकर उनकी आवाज बुलंद की। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मैं अगर उत्तर भारत की राजनीति में सिख चेहरों की बात करूं तो उनमें से एक चेहरे मनजिंदर सिंह सिरसा का है। मनजिंदर सिंह सिरसा दो बार दिल्ली की राजौरी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। पिछले 3 साल से दिल्ली गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)