होम CBI ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अशोक सैकिया को किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
CBI ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अशोक सैकिया को किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के बेटे अशोक सैकिया को करीब नौ लाख का कर्ज कथित तौर पर न चुकाने के मामले में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी 25 साल पुराने मामले में हुई है.
गैर-जमानती वारंट जारी कर किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई बार-बार तलब किए जाने के बावजूद उसके अदालत में पेश न होने के कारण गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने के बाद की गई है. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की गुवाहाटी टीम द्वारा अशोक सैकिया से पूछताछ की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.
मामले का हो गया है निपटारा: देवव्रत सैकिया
इस बारे में पूछे जाने पर उनके बड़े भाई और असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने बताया कि उनके छोटे भाई अशोक सैकिया को सीबीआई अधिकारियों की एक टीम आज शाम अपने साथ ले गई.
उन्होंने आगे कहा कि 'मुझे नहीं पता कि उसे गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है. दरअसल, मुझे नहीं पता कि उसे कहां ले जाया गया है. यह बहुत पुराना मामला है और इसका विधिवत निपटारा कर दिया गया है. बैंक ने अदालत को सूचित नहीं किया और यह बैंक की गलती थी'
मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए थाः देवव्रत सैकिया
उनका कहना है कि 'सीबीआई ने दावा किया कि उन्होंने एक नोटिस भेजा था. फिलहाल अशोक के साथ रहने वाली मेरी मां हर समय घर पर रहती है और उनका कहना है कि हमें कोई नोटिस नहीं आई थी. वहीं हमारे वकील ने कहा है कि इस मामले को बिल्कुल भी आगे नहीं बढ़ाना चाहिए था. मुझे नहीं पता कि इतने पुराने सुलझे हुए मामले को क्यों तूल दिया जा रहा है.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।