होम T20 World Cup 2022 के सुपर-12 में पहुंचीं ये 8 टीमें, जानें टीम इंडिया का हाल

Alert Star Digital Team Nov 7, 2021 10:27 PM

T20 World Cup 2022 के सुपर-12 में पहुंचीं ये 8 टीमें, जानें टीम इंडिया का हाल

T20 World Cup 2022 के सुपर-12 में पहुंचीं ये 8 टीमें, जानें टीम इंडिया का हाल

T20 World Cup 2022 के सुपर-12 में पहुंचीं ये 8 टीमें, जानें टीम इंडिया का हाल

नई दिल्ली: अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शनिवार को खेले गए सुपर -12 मुकाबले में वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया से 8 विकेट से हार मिली. इस मैच के बाद अगले साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले विश्व कप में सुपर 12 में 8 टीमों नेक्वालिफाई कर लिया है.

8 टीमों में- भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश हैं.

क्या कहता है ICC का नियम?

आईसीसी के नियम के मुताबिक टी-20 विश्व कप से सुपर -12 की टॉप-8 टीमें अगने विश्व कप के लिए सिधे क्वालिफाई करती है. बाकी टीमें क्वालिफायर खेल कर ही सुपर-12 में पहुंच पाती है.

 

 

 

 

 

इस टी-20 विश्व कप के 38वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया. इस हार के साथ ही वेस्टइंडिज सेमीफाइनल से तो बाहर हो ही गई, साथ ही अगले साल विश्व कप में वो सुपर-12 का हिस्सा भी नहीं होगी. दो बार विश्व विजेता रही वेस्टइंडिज की टीम के लिए मौजूदा टूर्नामेंट किसी बुरे सपने से कम नहीं है. इस टूर्नामेंट में स्टार और धाकड़ खिलाड़ियों से सजी वेस्टइंडिज की टीम 5 में सिर्फ 1 मैच में ही जीत दर्ज कर सकी. वेस्टइंडीज के साथ-साथ श्रीलंका भी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप के टॉप-12 में नहीं पहुंच पाई है. हालांकि, श्रीलंका की टीम के लिए ये कोई नई बात नहीं है. मौजूदा विश्व कप में भी श्रीलंका की टीम क्वालिफायर खेल कर ही सुपर-12 में पहुंच पाई थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)