होम ईद की तारीख को लेकर बड़ा ऐलान, चांद नहीं दिखा, अब इस दिन पूरे देश में मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 19, 2026 08:38 PM

ईद की तारीख को लेकर बड़ा ऐलान, चांद नहीं दिखा, अब इस दिन पूरे देश में मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

देशभर में ईद-उल-फितर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने घोषणा की है कि भारत में ईद-उल-फितर 20 मार्च को नहीं बल्कि 21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च (बुधवार) को देश के किसी भी हिस्से में शव्वाल का चांद दिखाई नहीं दिया।

ईद की तारीख को लेकर बड़ा ऐलान, चांद नहीं दिखा, अब इस दिन पूरे देश में मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

देशभर में ईद-उल-फितर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने घोषणा की है कि भारत में ईद-उल-फितर 20 मार्च को नहीं बल्कि 21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च (बुधवार) को देश के किसी भी हिस्से में शव्वाल का चांद दिखाई नहीं दिया।

चांद नजर न आने के आधार पर फैसला लिया गया कि 20 मार्च को रमजान का 30वां रोजा रखा जाएगा और इसके अगले दिन यानी 21 मार्च को पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

लखनऊ में ईद की नमाज की तैयारियां शुरू

ईद को लेकर राजधानी लखनऊ में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के ऐतिहासिक ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाजियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रशासन और स्थानीय प्रबंधन की ओर से सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि लोग शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मना सकें।

शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने भी दी पुष्टि

ईद की तारीख को लेकर शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने भी अहम जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि चांद के दीदार नहीं होने की वजह से अब शनिवार 21 मार्च 2026 को ही ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। इस घोषणा के बाद देशभर में ईद की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

ईद और नवरात्रि से पहले सुरक्षा व्यवस्था सख्त

ईद और नवरात्रि को देखते हुए लखनऊ प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में DCP सेंट्रल विक्रांत वीर ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ हजरतगंज क्षेत्र में पैदल मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

DCP सेंट्रल विक्रांत वीर ने कहा, “यह रमजान का महीना है. ईद का त्योहार नज़दीक आ रहा है, और नवरात्रि भी शुरू हो चुकी है. इसे देखते हुए, पुलिस लखनऊ के सेंट्रल जोन के सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर रही है. त्योहारों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, और हमें उम्मीद है कि ये त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे.”

प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)