होम DUSU Election Result: ABVP की बड़ी जीत पर अमित शाह, राजनाथ और नितिन नबीन ने दी बधाई, बोले- ‘Nation First’ में युवाओं का भरोसा
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं ने ABVP के छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं ने ABVP के छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस सफलता पर खुशी जताई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (19 सितंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ABVP को DUSU चुनाव में जीत की बधाई दी। अमित शाह ने कहा, ‘दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत पर परिषद के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. यह विजय परिषद की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और छात्रहित के प्रति समर्पण पर युवाओं के अटूट भरोसे को दर्शाती है.’
उन्होंने कहा, ‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद के कार्यकर्ता इस जीत से मिली नई ऊर्जा और स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलते हुए छात्रहितों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे.’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी DUSU चुनाव में ABVP की सफलता पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP की शानदार सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह जीत युवाओं के Nation First (राष्ट्र प्रथम) की नीति में अटूट विश्वास का प्रतीक है.’
उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि ABVP छात्र हितों, राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ इसी समर्पण से कार्य करती रहेगी. अभाविप की पूरी टीम को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं!’
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर बधाई दी। X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरे सभी युवा साथियों को दिल्ली यूनिवर्सिटी में DUSU चुनाव में ABVP की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई! यह सकारात्मक और रचनात्मक छात्र राजनीति में युवाओं के निरंतर भरोसे को दिखाता है, जो राष्ट्र प्रथम की भावना में निहित है.’
उन्होंने कहा, ‘इसके साथ ही, यह विकसित भारत के विजन में योगदान देने के उनके मजबूत संकल्प को भी दर्शाती है.’ नितिन नबीन ने आगे कहा कि सभी विजेता उम्मीदवारों और इस जीत को मुमकिन बनाने के लिए अथक मेहनत करने वाले सभी लोगों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं.’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।