होम DUSU Election 2026: ABVP की जीत पर किरेन रिजिजू का बड़ा बयान, बोले- ‘युवाओं की आवाज बुलंद और स्पष्ट’
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ABVP की सफलता पर खुशी जताई और इसे युवाओं की आवाज से जोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी।
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ABVP की सफलता पर खुशी जताई और इसे युवाओं की आवाज से जोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी। वहीं, भाजपा नेता सिद्धार्थ यादव और ABVP की ओर से भी चुनाव परिणाम को लेकर बयान सामने आए हैं।
दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद पहली बार आयोजित दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल की। कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI को इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली।
चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर दीपांशु शोकीन (निर्दलीय), सचिव पद पर रिया छावड़ी (ABVP) और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह (ABVP) विजयी रहे। इस तरह ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर कब्जा किया।
ABVP की जीत पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ''दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP के सभी विजयी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और सभी शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई!''
रिजिजू ने आगे कहा, "दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) का चुनाव एक अहम घटना है, क्योंकि देश भर के छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं. ABVP ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल करके अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है, जबकि कांग्रेस पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई और एक बार फिर उसे ज़ीरो मिला है. मैं ABVP के उन सभी उम्मीदवारों को दिल से बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में जीतना अपनी आदत बना ली है. 'यूथ की गूंज' नैरेटिव को पूरी तरह से नकार दिया गया है, और छात्रों ने अपनी बात साफ-साफ कह दी है. एक तरह से, DUSU चुनाव एक जनमत संग्रह की तरह है जो युवाओं की असली आवाज को दर्शाता है."
DUSU चुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी नेता सिद्धार्थ यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ''दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों ने वोट के ज़रिए अपनी बात कह दी है. कैंपस में राहुल गांधी के प्रोपेगैंडा का साफ जवाब मिला है. भारत के युवा अपनी पसंद साफ-साफ जाहिर कर रहे हैं. टीम ABVP को बधाई!''
इस बयान के जरिए सिद्धार्थ यादव ने DUSU चुनाव के नतीजों को राहुल गांधी से जुड़े राजनीतिक विमर्श से जोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।
ABVP ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चुनाव परिणाम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। संगठन ने कहा, ''ABVP 3-0 NSUI तीन सीटें. एक संगठन. कोई बहाना नहीं. ABVP ने अहम मौकों पर जीत हासिल की, जबकि NSUI के हाथ कुछ नहीं लगा. नतीजे आ चुके हैं. कैंपस ने अपना फ़ैसला सुना दिया है.''
DUSU चुनाव के घोषित परिणामों के बाद ABVP ने तीन पदों पर जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत की है, जबकि NSUI को इस चुनाव में किसी भी पद पर सफलता नहीं मिली।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।