होम सुप्रीम कोर्ट के झटके से बौखलाए ट्रंप की नई धमकी, बोले- अब मेरी ताकत और बढ़ गई है, रातों-रात 15% कर दिया ग्लोबल टैरिफ
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा वैश्विक टैरिफ (Global Tariffs) को रद्द किए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा सातवें आसमान पर है। कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले को उन्होंने अपना अपमान और एक मूर्खतापूर्ण कदम करार दिया है।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'वैश्विक टैरिफ' (Global Tariffs) को रद्द किए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा सातवें आसमान पर है। कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले को उन्होंने अपना 'अपमान' और एक 'मूर्खतापूर्ण' कदम करार दिया है। हालांकि, इस झटके के बाद पीछे हटने के बजाय ट्रंप ने अपनी भड़ास निकालते हुए दुनिया भर के देशों को एक नई और बड़ी आर्थिक धमकी दे डाली है।
'सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने असल में बढ़ा दी मेरी ताकत'
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' (Truth Social) पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि कोर्ट के इस हास्यास्पद और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभाजनकारी फैसले ने असल में राष्ट्रपति के तौर पर उनकी शक्तियों को पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दिया है।
अब ट्रंप को सता रहा है चीन और 'जन्मजात नागरिकता' का डर
ट्रंप ने आशंका जताई है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट यहीं नहीं रुकेगा और भविष्य में टैरिफ से आगे जाकर 'जन्मजात नागरिकता' (Birthright Citizenship) जैसे अहम मुद्दों पर भी चीन या अन्य देशों के पक्ष में फैसला सुना सकता है। अमेरिकी संविधान के 14वें संशोधन (14th Amendment) का जिक्र करते हुए उन्होंने कोर्ट पर तंज कसा कि वह किसी न किसी तरह गलत निष्कर्ष पर ही पहुंचेगा।
गुस्से में 10% से बढ़ाकर सीधा 15% कर दिया टैरिफ
सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के तुरंत बाद ट्रंप ने बौखलाहट में एक नए कानून के तहत 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ थोपने का ऐलान किया था। लेकिन उनका गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। शनिवार (21 फरवरी 2026) को उन्होंने इस आर्थिक युद्ध को और तेज करते हुए इस ग्लोबल टैरिफ को बढ़ाकर सीधे 15 फीसदी कर दिया है, जिससे पूरी दुनिया के शेयर बाजारों और ग्लोबल ट्रेड में खलबली मच गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।