होम इमैनुएल मैक्रों ने पुतिन से की बात, रूसी राष्ट्रपति ने समाधान के लिए रखी तीन शर्त

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 28, 2022 09:42 PM

इमैनुएल मैक्रों ने पुतिन से की बात, रूसी राष्ट्रपति ने समाधान के लिए रखी तीन शर्त

इमैनुएल मैक्रों ने पुतिन से की बात, रूसी राष्ट्रपति ने समाधान के लिए रखी तीन शर्त

इमैनुएल मैक्रों ने पुतिन से की बात, रूसी राष्ट्रपति ने समाधान के लिए रखी तीन शर्त

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है। दोनों देशों के बीच फिलहाल तनाव की स्थिति है और यही कारण है कि पूरा विश्व चिंतित है। इन सब के बीच आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से डेढ़ घंटे तक फोन पर बात की है। रूस के राष्ट्रपति ने साफ तौर पर कह दिया है कि यूक्रेन समाधान तभी संभव है जब रूस के राष्ट्रीय हितों पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने तीन शर्त भी रखी है। पुतिन ने कहा कि क्रीमिया पर रूस की संप्रभुता को स्वीकार किया जाए। इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि यूक्रेन तटस्थ हो। यूक्रेन का विसैन्यीकरण हो और नाजीवाद खत्म हो। इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों को झूठ का साम्राज्य कहा है।दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने वार्ता के लिए सोमवार को मुलाकात की। रूस ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यूरोप में जमीन पर सबसे बड़ी लड़ाई छेड़ रखी है लेकिन उसे अप्रत्याशित कड़े विरोध से जूझना पड़ रहा है। कीव में सोमवार को तनावपूर्ण शांति रही लेकिन पूर्वी यूक्रेन के शहरों में धमाकों एवं गोलीबारी सुनाई दी। दहशत के मारे यूक्रेनी परिवार आश्रयों व बेसमेंट में सिमटे रहे। दक्षिण-पूर्व यूक्रेन के मारीउपोल में सिसकती हुई एलेंक्जड्रा मिखाईलोवा ने कहा कि मैं बैठकर प्रार्थना करती हूं कि ये वार्ता सफलतापूर्वक समाप्त हों ताकि वे नरसंहार बंद करने के लिए समझौते तक पहुंच पाएं तथा और युद्ध न हो।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)