होम संस्कारों की आधारशिला स्कूल व घर में ही रखी जानी चाहिए- डा. जगदीश गाँधी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 27, 2022 07:14 PM

संस्कारों की आधारशिला स्कूल व घर में ही रखी जानी चाहिए- डा. जगदीश गाँधी

संस्कारों की आधारशिला स्कूल व घर में ही रखी जानी चाहिए- डा. जगदीश गाँधी

संस्कारों की आधारशिला स्कूल व घर में ही रखी जानी चाहिए- डा. जगदीश गाँधी

लखनऊ, 27 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का आयोजन  आज विद्यालय प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कारों की आधारशिला स्कूल व घर-परिवार में ही रखी जानी चाहिए। स्कूल व घर-परिवार का जैसा वातावरण होगा, वैसा ही प्रभाव बच्चे के मन-मस्तिष्क पर पड़ता है। डा. गाँधी ने आगे कहा कि वैसे तो बालक को समाज का प्रकाश बनाने की जिम्मेदारी घर, समाज व स्कूल तीनों की है, परन्तु स्कूल व घर के वातावरण का प्रभाव बच्चों पर अधिक पड़ता है। इन्हीं विचारों के फलस्वरूप सी.एम.एस. में बच्चों को एकता, शान्ति, सौहार्द व संस्कारों की शिक्षा प्रारम्भ से ही दी जाती है।

                इससे पहले, ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का विधिवत शुभारम्भ स्कूल प्रार्थना, सर्वधर्म प्रार्थना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। समारोह में सी.एम.एस. छात्रों ने न सिर्फ अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया अपितु विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही नैतिक व आध्यात्मिक शिक्षा व संस्कारों का भी प्रदर्शन किया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्चता अर्जित करने वाले छात्रों को विशेष रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।समारोह के अन्त में सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की प्रधानाचार्या सुश्री रुचिभुवन जोशी ने समारोह की अभूतपूर्व सफलता के लिए गणमान्य अतिथियों व अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सी.एम.एस. छात्रों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने हेतु संकल्पित है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)