होम यूपी में टेस्‍ट व वैक्‍सीनेशन से लगेगी ओमीक्रान पर लगाम, 9 लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 7, 2021 10:32 PM

यूपी में टेस्‍ट व वैक्‍सीनेशन से लगेगी ओमीक्रान पर लगाम, 9 लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि

यूपी में टेस्‍ट व वैक्‍सीनेशन से लगेगी ओमीक्रान पर लगाम, 9 लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि

यूपी में टेस्‍ट व वैक्‍सीनेशन से लगेगी ओमीक्रान पर लगाम, 9 लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि

प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार प्रो एक्टिव मोड पर काम कर रही है। नए वैरिएंट से प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए एक ओर जहां प्रदेश की सीमाओं पर सतर्कता बरती जा रही है तो वहीं दूसरी ओर टीकाकरण और टेस्टिंग की रफ्तार को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 16 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है वहीं 8 करोड़ 86 लाख से अधिक टेस्‍ट किए जा चुके हैं।

प्रदेश में ओमीक्रान को लेकर सरकार विशेष सर्तकता बरत रही है। यूपी के डॉक्‍टरों के अनुसार इस नए वैरिएंट के खिलाफ टेस्टिंग और टीकाकरण मजबूत हथियार साबित होगा। ऐसे में प्रदेश के सभी पात्र लोगों का टीकाकरण और आने वाले सभी यात्रियों संग लोगों की जांच पर सरकार जोर दे रही है। जिसका ही नतीजा है कि यूपी दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा टेस्टिंग और टीकाकरण में पहले पायदान पर काबिज है। बीते 24 घंटों में हुई 1,39,491 टेस्टिंग में 09 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्‍या 132 है।  

 

12 लोगों ने दी कोरोना को मात

प्रदेश में बीते 24 घंटों में 12 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। 24 घंटों में यूपी के 38 जिलों में कोरोना के एक भी सक्रिय केस की पुष्‍टि नहीं हुई वहीं 69 जिलों में एक भी संक्रमण का नया मामला नहीं मिला। बता दें कि प्रदेश का रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)