होम उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा को हराएं, डीजल की कीमतों में और कमी आएगी: बघेल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 7, 2021 10:27 PM

उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा को हराएं, डीजल की कीमतों में और कमी आएगी: बघेल

उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा को हराएं, डीजल की कीमतों में और कमी आएगी: बघेल

उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा को हराएं, डीजल की कीमतों में और कमी आएगी: बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा सरकार ने कुछ राज्यों में उपचुनाव हारने के बाद डीजल की कीमत में कटौती की थी। बघेल ने किसानों से संबोधित करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराएं, डीजल की कीमत में और कमी आएगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने बस्ती जिले की भानपुर तहसील के रुधौली विधानसभा क्षेत्र में बैरवा मंदिर के पास कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा के चुनाव हारने के बाद डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी, उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराएं, डीजल की कीमत में और कमी आयेगी।वहीं, भूपेश बघेल ने वाराणसी में संवाददाताओं से कहा कि देश में गुजरात मॉडल पूरी तरह नाकाम है इसलिए छत्तीसगढ़ मॉडल की बात हर तरफ हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार से किसान, युवा, व्यापारी, छात्र, महिलाएं सभी त्रस्त हैं। भाजपा सरकार के पास प्रदेश के विकास के लिए कोई सोच नहीं है। बघेल ने बस्ती में किसानों से कहा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में जब 60 रूपये में डीजल तथा 400 रूपये में गैस सिलेंडर मिल रहा था तो भाजपा तथा स्मृति ईरानी सदन से सड़क तक विरोध कर रहे थे जबकि आज तो डीजल-पेट्रोल शतक पार कर गया है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में जैसे ही मैं सरकार में आया, हजारों किसानों का सैकड़ों करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया गया। 2500 रूपये प्रति क्विंटल में धान/गेहूं किसानों से खरीदा गया। यह कांग्रेस है जो कहती है वही करती है। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गाय को गुड़ खिलाकर फोटो छपवा रहे हैं जबकि योगीराज में मवेशी सड़कों और खेतों में रहते हैं। किसानों को अपने खेत बचाना मुश्किल हो रहा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)