होम राहुल गांधी से मिले संजय राउत, कहा- कांग्रेस के बिना विपक्ष का कोई फ्रंट संभव नहीं

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 7, 2021 10:15 PM

राहुल गांधी से मिले संजय राउत, कहा- कांग्रेस के बिना विपक्ष का कोई फ्रंट संभव नहीं

राहुल गांधी से मिले संजय राउत, कहा- कांग्रेस के बिना विपक्ष का कोई फ्रंट संभव नहीं

राहुल गांधी से मिले संजय राउत, कहा- कांग्रेस के बिना विपक्ष का कोई फ्रंट संभव नहीं

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब ममता बनर्जी ने यूपीए के अस्तित्व पर ही सवाल उठा दिया था। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद संजय राउत ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस के बिना कोई भी फ्रंट संभव नहीं है। अपने बयान में संजय रावत ने कहा कि राजनीति पर राहुल गांधी के साथ लंबी चर्चा हुई। एकजुट होकर विपक्ष को किस प्रकार आगे रखना है और अगर विपक्ष का कोई एक फ्रंट बनेगा तो वो कांग्रेस के बिना संभव नहीं है इसपर भी चर्चा हुई।संजय राउत से जब पूछा गया कि क्या शिवसेना यूपीए में शामिल होगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक लंबी बैठक थी (कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ), मैं पहले उद्धव ठाकरे से मिलूंगा और फिर हम इसके बारे में बात करेंगे। वर्तमान में देखे तो ममता बनर्जी लगातार विपक्ष के नेताओं से मिल रही हैं। परंतु कांग्रेस पर वह जबरदस्त तरीके से हमलावर है। यही कारण है कि बार-बार इस बात के कयास लग रहे हैं कि ममता बनर्जी कांग्रेस के बिना कोई नया फ्रंट बनाने की तैयारी कर रही है। हाल में ही ममता बनर्जी मुंबई गई थीं जहां उन्होंने शरद पवार से मुलाकात की थी। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे से भी ममता बनर्जी की मुलाकात हुई थीं मुंबई में ही ममता बनर्जी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा था और कहा था कि उन्हें देश में रहने की जरूरत है। इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांग्रेस के बिना गठबंधन पर विचार कर रही हैं। राउत ने दावा किया कि बनर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) महाराष्ट्र में सियासी आजमाइश नहीं करेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ दिन पहले यहां शिवसेना नेता एवं राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे से मुलाकात के दौरान बनर्जी ने कहा था कि हम यहां नहीं आएंगे क्योंकि शिवसेना और राकांपा मजबूत हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)