होम प्रियंका ने अखिलेश को बताया ज्योतिषी, बोलीं- हमने महिलाओं के लिए बनाया अलग घोषणा पत्र

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 7, 2021 10:20 PM

प्रियंका ने अखिलेश को बताया ज्योतिषी, बोलीं- हमने महिलाओं के लिए बनाया अलग घोषणा पत्र

प्रियंका ने अखिलेश को बताया ज्योतिषी, बोलीं- हमने महिलाओं के लिए बनाया अलग घोषणा पत्र

प्रियंका ने अखिलेश को बताया ज्योतिषी, बोलीं- हमने महिलाओं के लिए बनाया अलग घोषणा पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ 2 बैठकें हुई हैं। अखिलेश यादव ज्योतिषी हो सकते हैं कि कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस को 0 सीटें मिलेंगी। दरअसल, सपा प्रमुख ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलेगी।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हमने महिलाओं के लिए अलग से एक घोषणा पत्र बनाया है, हम महिलाओं के लिए जो करना चाहते हैं वो उस घोषणा पत्र में होगा। हम कल इस घोषणा पत्र को जारी करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)