होम भारत ने 6 विकेट से जीता ऐतिहासिक मुकाबला, चहल-सुंदर की फिरकी के सामने टिक नहीं पाए वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 6, 2022 09:43 PM

भारत ने 6 विकेट से जीता ऐतिहासिक मुकाबला, चहल-सुंदर की फिरकी के सामने टिक नहीं पाए वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी

भारत ने 6 विकेट से जीता ऐतिहासिक मुकाबला, चहल-सुंदर की फिरकी के सामने टिक नहीं पाए वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी

भारत ने 6 विकेट से जीता ऐतिहासिक मुकाबला, चहल-सुंदर की फिरकी के सामने टिक नहीं पाए वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी

भारत ने वेस्ट इंडीज को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मुकाबले में 6 विकेट से मात दे दी है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो सही साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों के सामने वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और टीम 176 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऐसे में भारत के सामने 177 रन का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करते हुए कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की। भारतीय टीम के लिए यह ऐतिहासिक मुकाबला रहा क्योंकि भारतीय टीम ने अपना 1000वां वनडे मुकाबला खेला। 

फिरकी के सामने नहीं टिक पाई विंडीज खिलाड़ी

युजवेन्द्र चहल और वाशिंगटन सुंदर की फिरकी गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय में 43.5 ओवर में 176 रन पर आउट गयी। चहल ने 9.5 ओवर में 49 रन देकर चार विकेट लिये जबकि सुंदर ने नौ ओवर में 30 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाये। प्रसिद्ध कृष्णा को दो तो वहीं मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली। वेस्टइंडीज की टीम एक समय 23वें ओवर में 79 रन पर सात विकेट गंवाकर मुश्किल में थी लेकिन पूर्व कप्तान जेसन होल्डर और फैबियन ऐलन ने आठवें विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। होल्डर ने 71 गेंद की पारी में चार छक्कों की मदद से 57 रन बनाये।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)