होम सी.एम.एस. छात्र व्योम आहूजा ने 29वीं बार इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया अपना नाम

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Dec 7, 2021 08:25 PM

सी.एम.एस. छात्र व्योम आहूजा ने 29वीं बार इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया अपना नाम

सी.एम.एस. छात्र व्योम आहूजा ने 29वीं बार इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया अपना नाम

सी.एम.एस. छात्र व्योम आहूजा ने 29वीं बार इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया अपना नाम

लखनऊ, 7 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-8 के छात्र व्योम आहूजा ने  मात्र 11 वर्ष 10 माह की उम्र में ही विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा हेतु 29वीं बार इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराकर लखनऊ के गौरव में चार-चाँद लगा दिये हैं। व्योम ने यह उपलब्धि सबसे तेज गति से अत्यन्त कम समय में ब्रेनविटा गेम हल करके हासिल की है। व्योम को इसी वर्ष गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021’ से पुरष्कृत कर सम्मानित किया है। अतुलनीय प्रतिभा के धनी सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने मात्र 24 सेकेण्ड व 89 मिलीसेकेंड में ब्रेनविटा गेम हल करके इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड-2022 में ‘फास्टेस्ट चाइल्ड टु सॉल्व ब्रेनविटा गेम’ का खिताब अपने नाम किया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने व्योम को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं साथ ही विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि असाधारण एवं विलक्षण प्रतिभा के धनी सी.एम.एस. के इस छात्र ने 29वीं बार इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इसके अलावा, व्योम ने संगीत, ज्ञान, विज्ञान व खेल में अब तक 35 रिकॉर्ड्स अपने नाम किये हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र में दो बार फ्यूचर कलाम अवार्ड से नवाजा जा चुके हैं एवं एशिया स्तर के तीन एवं विश्व स्तर के दो अवार्ड अपने नाम कर चुके हैं।    

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)