होम जैकलीन की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 8 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

मनोरंजनफिल्म Alert Star Digital Team Dec 6, 2021 09:00 PM

जैकलीन की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 8 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

जैकलीन की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 8 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

जैकलीन की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 8 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। 200 करोड़ रुपए की वसूली केस में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें समन भेजा है और 8 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है। इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस को मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोका गया था। जैकलिन फर्नांडिस के खिलाफ ईडी की ओर से लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया है। बाताया जा रहा है कि जैकलिन किसी शो के लिए मस्कट जा रही थीं। खबर यह भी थी कि जैकलिन फर्नांडीस को हिरासत में लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।आपको बता दें कि ईडी ने चंद्रशेखर और उसकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ 200 करोड़ रुपये से अधिक के धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में जैकलीन से पहले भी पूछताछ की थी। एजेंसी ने शनिवार को इस मामले में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया और इसमें चंद्रशेखर, उसकी पत्नी और छह अन्य को नामजद किया। आरोप पत्र में दावा किया गया था कि चंद्रशेखर ने अभिनेत्री को कई महंगे उपहार दिए थे। चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे कुछ रसूखदार लोगों से भी धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)