होम कांग्रेस ने पंजाब चुनाव को लेकर कमेटियों का किया ऐलान, जाखड़ समेत इन दिग्गजों को मिली अहम जिम्मेदारी
कांग्रेस ने पंजाब चुनाव को लेकर कमेटियों का किया ऐलान, जाखड़ समेत इन दिग्गजों को मिली अहम जिम्मेदारी
पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस ने रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कमेटी की घोषणा कर दी है। वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को समन्वय समिति का चेयरमैन बनाया है।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस ने अंबिका सोनी को चुनाव समन्वय समिति, सुनील जाखड़ को चुनाव अभियान समिति और प्रताप सिंह बाजवा को घोषणा पत्र समिति का चेयरमैन बनाया है। इसके अलावा कांग्रेस ने अजय माकन की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। हालही में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और प्रदेश पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में राहुल गांधी ने पंजाब के नेताओं से चुनाव से संबंधित समितियों को लेकर बातचीत की थी।पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद खुद की पार्टी का गठन कर लिया और भाजपा के साथ गठबंधन का भी ऐलान किया। जिसके बाद कांग्रेस को आगामी चुनाव में दिक्कत हो सकती है। इसके लिए पार्टी ने रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है। अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से अपमानित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।