होम नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Oct 27, 2021 06:57 PM

नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

लखनऊ, 27 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-3 के प्रतिभाशाली छात्र अथर्व कुमार वर्मा ने ओपेन नेशनल चैम्पियनशिप-2021 के अन्तर्गत आयोजित ताईक्वान्डो प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। अथर्व ने यह गोल्ड मेडल अण्डर-10 कैटेगरी में जीता है। यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स एण्ड एक्टिविटी डेवलपमेन्ट फाउण्डेशन के तत्वावधान में सम्पन्न हुई।

यह भी पढ़े :वन्य जीव प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र को

इस प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिभाशाली बाल खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते गोल्ड मेडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)