होम मीरा राजपूत की ये फैशन टिप्स, इस फेस्टिव सीजन के लिए है बिल्कुल फिट

मनोरंजनफिल्म Alert Star Digital Team Oct 26, 2021 09:11 PM

मीरा राजपूत की ये फैशन टिप्स, इस फेस्टिव सीजन के लिए है बिल्कुल फिट

मीरा राजपूत की ये फैशन टिप्स, इस फेस्टिव सीजन के लिए है बिल्कुल फिट

मीरा राजपूत की ये फैशन टिप्स, इस फेस्टिव सीजन के लिए है बिल्कुल फिट

एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत (Mira Rajput) का खूबसूरती के मामले में कोई जवाब नहीं है. मीरा भले ही एक्ट्रेस नहीं है ना ही मॉडल है लेकिन फैशन के मामले में फिर भी सबको टक्कर देती हैं. मीरा अपने फैंस के साथ आए दिन अपनी तस्वीरें वीडियोज शेयर करती रहती हैं. मीरा के चाहे तो ड्रेसिंग सेंस की बात करें या चाहे तो मेकअप लुक की. कहना गलत नहीं होगा कि मीरा बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेज को मात देती है. मीरा की पॉप्युलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है. मीरा एक अच्छी वाइफ, डॉटर-इन-लॉ मदर सारे गोल्स पूरी तरह से निभाती है. अब, ये ही देख लीजिए कि एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मेकअप लुक को लेकर वीडियो भी शेयर की है. जो कि फेस्टिव सीजन में अप्लाई करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

 

 

एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर की है. उसके साथ ही उन्होंने डीटेल में फेस लुक के लिए बहुत सारी टिप्स दी है. मीरा का मानना है कि अगर आपकी स्किन पर टैनिंग हो रही है. आपका फाउंडेशन स्किन से मैच नहीं हो रहा है तो आप इसे स्किप कर सकते हैं. इस टाइम पर बस फेस को अच्छे से साफ करें फिर अच्छे से मॉइश्चराइज (moisturize) करें. बस, ये याद रहे कि मॉइश्चराइज करते टाइम आंखों के नीचे, होठों पर अपने गले पर भी अच्छे से लगना है. इसके लिए आप CC क्रीम का यूज कर सकते हैं. बस, इसे स्किन टोन से एक शेड ऊपर चुनना है.

 

 

इसके साथ ही बात अगर आंखों के लुक कि की जाए तो मीरा का मानना है कि आंखों के लिए लाइट कलर चूज करके उसे ही अप्लाई करें. उसके बाद ही काजल मस्कारे का यूज करें. इसके साथ ही आंखों पर इन्हें अप्लाई करना हमेशा स्किन को क्लीअर रखता है.

 

 

मीरा ने लुक को इंहेंस करने के लिए ब्लश का इस्तेमाल जरूर बताया है. जिसमें उन्होंने क्रीमी ब्लश का यूज किया है. जो कि स्किन को नैचुरल ग्लो देता है. अब, बात अगर लिप्स कि की जाए तो मीरा ने लिप्स के लिए न्यूड शेड का इस्तेमाल किया है. मीरा के बताए गए ये टिप्स आप भी फेस्टिव सीजनके दौरान अप्लाई कर सकते हैं.

 

 

मीरा का ना सिर्फ मेकअप लुक बल्कि फैशन सेंस कितना कमाल का है. वो तो सभी जानते है. अब, चाहे बात इस ब्लू ड्रेस की ही क्यों ना हो. मीरा राजपूत ने एक मैक्सी ड्रेस पहनी हुई है जो कि स्ट्रेपलेस है. ये ड्रेस साटन-शिफॉन के मिक्सड फैब्रिक से बनी हुई है. इस आउटफिट में प्रिंट भी है. मीरा की इस ड्रेस की फिटिंग उनके लुक को अट्रैक्टिव बना रही है. मीरा की ब्लू स्ट्रेपलेस ड्रेस में अपर बॉडी को हाइलाइट करने के लिए डीप प्लंजिंग नेकलाइन दी हुई है. इसके साथ ही नेक एरिया पर फ्रंट में छोटा सा कट लगा हुआ है. इसमें कोई दोराय नहीं कि एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर जो भी शेयर करती है. वो फैंस को बेहद पसंद आता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)