होम रिकॉर्ड स्तरों पर जा सकता है सोने का भाव, 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम छू सकती है कीमतें

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Oct 26, 2021 08:56 PM

रिकॉर्ड स्तरों पर जा सकता है सोने का भाव, 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम छू सकती है कीमतें

रिकॉर्ड स्तरों पर जा सकता है सोने का भाव, 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम छू सकती है कीमतें

 रिकॉर्ड स्तरों पर जा सकता है सोने का भाव, 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम छू सकती है कीमतें

अगर आप इस धनतरेस के मौके पर सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो ये आपके लिये निवेश के लिहाज से बेहतरीन खरीदारी साबित हो सकता है. और यदि आपके पास सोना पड़ा हुआ है तो आप खुश हो जाइए. क्योंकि की कीमतों में बड़ी उछाल की भविष्यवाणी की जा रही है. जब कच्चा तेल, एल्युमिनियम, कॉपर, कोयला समेत कई कॉमौडिटी के दामों में आग लगी है. तो माना जा रहा है कि अगली बारी सोने की है. आपको बता दें आने वाले दिनों में सोने के दाम 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर सकता है. यानि मौजूदा स्तर से 40 फीसदी से ज्यादा सोने महंगा हो सकता है. अंतरराष्ट्रीय जानकार सोने की कीमतों में बड़ी उछाल की भविष्यवाणी कर रहे हैं.

 

सोने के दामों में बड़ी तेजी की भविष्यवाणी

 

जानकारों के मुताबिक सोने का भाव 1800 डॉलर प्रति आउंस से बढ़कर 3,000 डॉलर प्रति आउंस को छू सकता है. कनाडाई खनन से जुड़े में दो सबसे बड़े जानकार गोल्डकॉर्प इंक के पूर्व प्रमुख, डेविड गैरोफेलो और रॉब मैकवेन के मुताबिक जिस प्रकार वैश्विक मुद्रास्फीति देखी जा रही है ऐसे परस्थिति में सोने की डिमांड बढ़ना लाजिमी है जिसके चलते सोने की कीमतों में बड़ी उछाल आ सकती है. जिसके चलते सोने का भाव 3,000 डॉलर प्रति आउंस को छू सकता है.

 

80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर सकता है सोना

अगर इसे रुपये में कन्वर्ट करें तो भारत में सोना जो फिलहाल 49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा वो 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर सकता है. Calculation के जरिये आपको बताते हैं. एक आउंस ( 1 Ounce ) के बराबर होता है 28.3495 ग्राम ( Gram). सोमवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 49610 रुपये में कारोबार कर रहा है. यानि एक आउंस सोने का फिलहाल भारत में मुल्य है 1,40,613 रुपये. और अंतरराष्ट्रीय जानकारों के मुताबिक की जा रही भविष्यवाणी के मुताबिक सोने की कीमतों में उछाल आया तो भारत में एक आउंस सोने की कीमत 2,25,00 रुपये को पार कर जाएगा. और इसे ग्राम में परिवर्तित करें तो 10 ग्राम सोने का भाव 80,000 रुपये को पार जा सकता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)