होम उर्फी जावेद ने बांस की टोकरी से बना ली ड्रेस, यूजर ने पूछा- टेलर कौन है आपका?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 11, 2023 09:31 PM

उर्फी जावेद ने बांस की टोकरी से बना ली ड्रेस, यूजर ने पूछा- टेलर कौन है आपका?

उर्फी जावेद ने बांस की टोकरी से बना ली ड्रेस, यूजर ने पूछा- टेलर कौन है आपका?

उर्फी जावेद ने बांस की टोकरी से बना ली ड्रेस, यूजर ने पूछा- टेलर कौन है आपका?

फैशनिस्ता और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद ने एक बार फिर से अपना अतरंगी स्टाइल दिखाया है। प्लास्टिक बैग से लेकर मोबाइल फोन तक से उर्फी ड्रेस तैयार करके पहले ही सामने आ चुकी हैं।

इस बार उन्होंने बिल्कुल हटकर किया है जिसके बारे में बहुत से लोग तो कल्पना भी नहीं कर सकते। उर्फी ने इस बार बांस की टोकरी से अपनी ड्रेस बनाई है। वीडियो में पहले केवल दो टोकरियां दिखाई जाती हैं और उसके बाद उस टोकरी से बनी ड्रेस में उर्फी पोज दे रही होती हैं।

कैसा लगा उर्फी का नया लुक
अपने इस ड्रेस के साथ उर्फी ने गोल्डन हाई हील्स मैच किए। उन्होंने न्यूड मेकअप किया है और पिंक लिपस्टिक लगाई है। वीडियो शेयर करते हुए उर्फी कैप्शन में लिखती हैं, ‘यह बांस की टोकरी से बना है। मुझे लगता है यह एक खत्म होता हुआ आर्ट है। मुझे हमेशा आश्चर्य होता रहा है कि कैसे बांस की इन पतली डंडियों से इतने कमाल के बर्तन, कुर्सियां, टेबल बनाई जाती है। कमाल है।‘

यूजर्स ने लिए मजे
अब इस तरह का फैशन सेंस उर्फी दिखाएं और यूजर्स के मजेदार कमेंट्स नहीं आएं ऐसा हो नहीं सकता। एक यूजर ने कहा, ‘और कोई प्रोडक्ट रह गया यूज करने में।‘ एक यूजर कहते हैं, ‘उर्फी जी आपका टेलर कौन है? ‘ एक ने लिखा, ‘यार ये कौन से दिन पैदा हुई थी जो ऐसी हरकतें कती रहती है।‘ एक यूजर ने कहा, ‘मैं बस इतना जानना चाहता हूं कि इसमें कैसे बैठने पड़ेगा।‘ एक ने लिखा, ‘बंगलुरू इंटरनेशन एयरपोर्ट से प्रेरित है।‘

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)