होम BGT में विराट कोहली के बल्ले से निकली पहली फिफ्टी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 11, 2023 09:22 PM

BGT में विराट कोहली के बल्ले से निकली पहली फिफ्टी

BGT में विराट कोहली के बल्ले से निकली पहली फिफ्टी

BGT में विराट कोहली के बल्ले से निकली पहली फिफ्टी

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक जड़ दिया है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली की ये पहली फिफ्टी है। कोहली ने घर पर अपने 50वें टेस्ट मैच में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है।

वह घर पर 4000 रन पूरा करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने ये कारनामा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन किया।

चौथे टेस्ट के शुरू होने से पहले कोहली को घर पर 4000 रन पूरा करने के लिए 42 रन की दरकरार थी। पुजारा के आउट होने के बाद खेलने उतरे पूर्व कप्तान ने शानदार लय में नजर आए। उन्होंने 87वें ओवर में नाथन लियोन के ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर 4 हजार रन पूरे किए।

कोहली तीसरे दिन पुजारा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरे, जब टॉड मर्फी ने दूसरे सेशन के आखिरी ओवर में पुजारा को आउट करके पवेलियन भेजा। गिल और पुजारा के बीच 113 रन की साझेदारी हुई। कोहली अपनी पारी की शुरुआत में कुछ गेंदों पर असहज दिखे। लेकिन कुछ गेंद खेलने के बाद उन्होंने बड़े शॉट भी खेले। कोहली ने गिल के साथ 59 रन की साझेदारी की। गिल 128 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जिन्होंने घर पर पहला टेस्ट शतक लगाया।

कोहली तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद 128 गेंद में 59 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसी के साथ वह घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। घर पर टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 94 मैचों में 7216 रन बनाए हैं। राहुल द्रविड़ ने 70 मैचों में 5598 रन बनाए हैं। सुनील गावस्कर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, उनके नाम 52 मैचों में 5067 रन है। वीरेंद्र सहवाग ने 65 मैचों में 5067 रन बनाए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)