होम गर्मी की मार के बीच अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 3, 2023 08:48 PM

गर्मी की मार के बीच अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश

गर्मी की मार के बीच अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश

गर्मी की मार के बीच अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश

देश के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों तापमान औसत से अधिक चल रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, गुजरात जैसे कुछ राज्य हैं, जहां पर अभी ही लोगों को गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा है।

हालांकि, कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है और यह इस गर्मी के सितम में किसी खुशखबरी जैसा ही है। मौसम विभाग ने 3 और चार मार्च के लिए पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं, महाराष्ट्र, दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात में पांच से सात मार्च यानी तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 29-34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। औसत से तापमान तीन से पांच डिग्री ज्यादा है। गुजरात, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिणी कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और उत्तरी केरल में अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जोकि औसम से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी हुई। इसके अलावा, हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश देखी गई।

मौसम विभाग ने बताया है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भारतीय की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अगले दो दिनों में कुछ जगह पर हल्की बारिश व बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा, यूपी, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब आदि में अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में अगले चार दिनों तक हल्की से बहुत हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों, गुजरात के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। IMD के अनुसार, तटीय कर्नाटक में दो जगह पर हीटवेव की स्थिति दर्ज की गई है। यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा है।

दिल्ली में सुहानी सुबह, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। विभाग ने दिन में तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)