होम भारत की संप्रभुता का सम्मान करते हैं.. खालिस्तान के मुद्दे पर बोलीं ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 1, 2023 09:20 PM

भारत की संप्रभुता का सम्मान करते हैं.. खालिस्तान के मुद्दे पर बोलीं ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री

भारत की संप्रभुता का सम्मान करते हैं.. खालिस्तान के मुद्दे पर बोलीं ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री

भारत की संप्रभुता का सम्मान करते हैं.. खालिस्तान के मुद्दे पर बोलीं ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री

भारतीय समुदाय पर हो रहे हमलों के बीच ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री का बयान आया है। पिछले दिनों खालिस्तान समर्थकों ने ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों को जमकर निशाना बनाया। इस मुद्दे पर ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने कहा कि वे अपनी धरती पर खालिस्तानी समर्थकों के किसी भी प्रोटेस्ट को स्वीकार नहीं करती हैं।

 

खालिस्तानी समर्थकों ने जनवरी में मेलबर्न में राष्ट्रीय ध्वज ले जा रहे भारतीयों के एक समूह पर हमला कर दिया था। इसमें पांच लोग घायल हो गए थे। हाल ही में, उन्होंने ब्रिस्बेन में भारत के मानद वाणिज्य दूतावास को भी निशाना बनाया। अलगाववादी समूह के समर्थकों ने वाणिज्य दूतावास कार्यालय में खालिस्तान का झंडा फहराया था।

एनडीटीवी से बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा, "हम भारत की संप्रभुता का सम्मान करते हैं। खालिस्तानी मुद्दा जो उठाया गया था, वह स्पष्ट रूप से प्रोटेस्ट के जरिए उठाया गया है। लेकिन उनकी कोई हैसियत नहीं है। व्यापक तौर पर, मैं कहना चाहूंगी कि हमारे पास एक ऐसा समाज है जहां हम किसी भी आपराधिक गतिविधि का जवाब देने की उम्मीद करते हैं। हम एक लोकतांत्रिक समाज में विश्वास करते हैं जहां लोग सुरक्षित महसूस करें, जहां लोगों को यह व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र होना चाहिए कि वे कौन हैं, उन्हें अपनी आस्था और विरासत के संदर्भ में सम्मान महसूस होना चाहिए। हम अपने भारतीय प्रवासियों के लिए ऐसा ही चाहते हैं..."

वह बुधवार और कल जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में आई हैं। इस साल जी20 की अध्यक्षता भारत के पास है। विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके डिप्टी वी मुरलीधरन ने 18 फरवरी को अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान खालिस्तानी समर्थकों द्वारा की गई हरकतों पर भारत की चिंताओं को उठाया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)