होम कौन हैं सौरभ भारद्वाज, किन खूबियों के कारण बने सीएम अरविंद केजरीवाल की पसंद?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 1, 2023 09:11 PM

कौन हैं सौरभ भारद्वाज, किन खूबियों के कारण बने सीएम अरविंद केजरीवाल की पसंद?

कौन हैं सौरभ भारद्वाज, किन खूबियों के कारण बने सीएम अरविंद केजरीवाल की पसंद?

कौन हैं सौरभ भारद्वाज, किन खूबियों के कारण बने सीएम अरविंद केजरीवाल की पसंद?

दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों के इस्तीफों के बाद मंत्रीमंडल विस्तार और इसमें नए चेहरों को शामिल करने को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। सीएम केजरीवाल ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज को दिल्ली सरकार में मंत्री बनाने का फैसला किया है।

सूत्रों ने बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने नई कैबिनेट में आतिशी और सौरभ भारद्वाज को शामिल कराने के लिए उनके नाम उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को भेज दिया है। दोनों को मंत्रीमंडल में जगह दिए जाने के पीछे कई वजहें रही हैं। इस रिपोर्ट में करते हैं उन वजहों की पड़ताल और जानते हैं कि कौन है सौरभ भारद्वाज जिन पर केजरीवाल ने जताया है भरोसा...

परिवहन मंत्री के तौर पर निभा चुके हैं जिम्मेदारी
सौरभ भारद्वाज मूलत: दिल्ली के रहने वाले है। उनका जन्म 12 दिसंबर 1979 को हुआ है। पढ़ाई दिल्ली से हुई है। राजनीति में आने से पहले वह पेशे से इंजीनियर थे। अन्ना आंदोलन के दौरान वह अरविंद केजरीवाल के संपर्क में आएं। वर्ष 2013 में पहली बार आम आदमी पार्टी से ग्रेटर कैलाश जैसी वीआईपी सीट से चुनाव लड़े। भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे को चुनाव हरा दिया। केजरीवाल की पहली 49 दिन की सरकार में वह परिवहन मंत्री भी रहे। उसके बाद से वह लगातार 2015 फिर 2020 में ग्रेटर कैलाश सीट से लगातार जीतते आ रहे है। वर्तमान में वह जलबोर्ड उपाध्यक्ष है।

क्यों सौरभ भारद्वाज बने पसंद...
1- वह पहले भी दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके है उनका अनुभव है।
2- मुखर प्रवक्ता होने के साथ पार्टी व सरकार के बीच अच्छा समन्वय रखते है।
3- वह विधानसभा की कई समितियों में वहां उनके कामकाज से सरकार फायदा मिला है।
4- सौरभ तीन बार से लगातार विधायक हैं, हर बार अच्छे अंतर से जीत हासिल करते हैं।

केजरीवाल के विश्वास पात्र हैं सौरभ
उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफों को मंजूर भी कर लिया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि मंत्रियों की गैरहाजिरी की वजह से दिल्ली सरकार का कामकाज ना रुके इस वजह से सीएम केजरीवाल ने दो नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल करने का फैसला किया था। सीएम केजरीवाल ने ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज के नाम को कैबिनेट में जगह देने के लिए आगे बढ़ाया है। विधायक सौरभ भारद्वाज को सीएम केजरीवाल का विश्वास पात्र माना जाता है। उनके पास कैबिनेट में काम करने का अनुभव भी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)