होम इंदिरा गांधी की तरह अति कर रहे पीएम मोदी, जनता को समझाएंगे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 1, 2023 09:04 PM

इंदिरा गांधी की तरह अति कर रहे पीएम मोदी, जनता को समझाएंगे

इंदिरा गांधी की तरह अति कर रहे पीएम मोदी, जनता को समझाएंगे

इंदिरा गांधी की तरह अति कर रहे पीएम मोदी, जनता को समझाएंगे

दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आज मीडिया के सामने रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे दो सबसे अच्छे मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में हो रहे अच्छे कार्यों को रोकना चाहते हैं। आबकारी नीति का मामला तो सिर्फ एक बहाना है।

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि मेरी हजारों लोगों से बात हुई, जनता में भारी रोष है। इतना ही नहीं जनता खुद पूछ रही है कि बीजेपी वाले क्या कर रहे हैं? जिसको मर्जी जेल में डाल देते हैं। आम आदमी पार्टी को ये रोकना चाहते हैं, जब से पंजाब जीते हैं, इनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा, आम आदमी पार्टी आंधी है। ये अब रुकने नहीं वाली है, आम आदमी पार्टी का वक्त आ गया। हम डोर टू डोर कैंपेन चलाएंगे। एक जमाने में इंदिरा ने अति की थी, अब प्रधानमंत्री जी कर रहे हैं। ऊपर वाला अपनी झाड़ू चलाएगा।'

शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) में हलचल तेज है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मौजूदा हालात और चुनौतियों को देखते हुए सभी आप विधायकों और पार्षदों की बुलाई बैठक। शाम चार बजे वह दिल्ली के अपने जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। इससे पहले मंत्री कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद के साथ तीन बजे मुलाकात करेंगे। इन दोनों मंत्रियों को ही सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद विभागों को बंटवारा किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)