होम घर में फूट लेकर किंगमेकर कैसे बनेगी JDS? एक सीट पर एचडी कुमारस्वामी का भाभी से विवाद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 28, 2023 09:11 PM

घर में फूट लेकर किंगमेकर कैसे बनेगी JDS? एक सीट पर एचडी कुमारस्वामी का भाभी से विवाद

घर में फूट लेकर किंगमेकर कैसे बनेगी JDS? एक सीट पर एचडी कुमारस्वामी का भाभी से विवाद

घर में फूट लेकर किंगमेकर कैसे बनेगी JDS? एक सीट पर एचडी कुमारस्वामी का भाभी से विवाद

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियां जारी हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि राज्य में त्रिशुंक विधानसभा बन सकती है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा जनता दल सेक्युलर की बड़ी भूमिका बन सकती है।

इसी बीच खबरें हैं कि जेडीएस परिवार में ही एक सीट को लेकर तनाव का दौर जारी है। एक ओर जहां हासन सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की भाभी भवानी रेवन्ना दावा पेश कर रही हैं। वहीं, कुमारस्वामी ने यहां आम कार्यकर्ता को मैदान में उतारने का वादा किया है।

सोमवार को ही हासन सीट के लिए कर्नाटक में गहमागहमी तेज हो गई थी। रेवन्ना के समर्थक बड़ी संख्या में जुट गए थे और अपने नेता के लिए टिकट की मांग करने लगे। रेवन्ना हासन जिला पंचायत की पूर्व सदस्य हैं और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बडे़ बेटे एचडी रेवन्ना की पत्नी हैं।

इधर, कुमारस्वामी साफ कर चुके हैं कि हासन सीट को लेकर किए गए अपने फैसले से नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं हासन में आम पार्टी कार्यकर्ता को उतारूंगा और भाजपा उम्मीदवार को पराजित करूंगा। मैं अब भी उस बात पर डटा हुआ हूं...। मैं ऐसा फैसला लूंगा, जो यह सुनिश्चित करेगा कि इस पार्टी के प्रति जनता का भरोसा नहीं टूटेगा।'

कुमारस्वामी के उम्मीदवार
कर्नाटक के पूर्व सीएम ने हासन सीट से एचपी स्वरूप को टिकट देने की योजना तैयार की है। वह पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुके हैं और पूर्व विधायक दिवंगत एचएस प्रकाश के बेटे हैं। रेवन्ना के अलावा वह भी अपने समर्थकों के साथ दावेदारी पेश करते नजर आ रहे हैं। घर में ही बढ़ते सियासी तनाव को लेकर कुमारस्वामी का कहना है कि उम्मीदवार का टिकट के लिए पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाना आसान है।

जेडीएस पहले ही उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर चुका है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पार्टी 15 मार्च से पहले दूसरी लिस्ट भी जारी कर देगा। कहा जा रहा है कि भवानी रेवन्ना को पति और बच्चों का समर्थन हासिल है, जो हासन सीट से सांसद और एमएलसी हैं। हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कुमारस्वामी के मत से इनकार नहीं किया है।

राजनीति में सक्रिय गौड़ा परिवार
आंकड़े बताते हैं कि गौड़ा परिवार के 8 सदस्य राजनीति में सक्रिय हैं। इनमें जेडीएस सुप्रीमो (राज्यसभा सांसद), कुमारस्वामी, अनीता(कुमारस्वामी की पत्नी), बेटे निखिल (युवा मोर्चा के अध्यक्ष) गौड़ा के बड़े बेटे एचडी रेवन्ना पूर्व मंत्री हैं और होलेनारसिपुरा से विधायक हैं।

2018 में बने थे किंगमेकर
साल 2018 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन कांग्रेस ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। इस बार भी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बन सकती है। हालांकि, कांग्रेस और भाजपा दोनों ही जेडीएस के साथ जाने की संभावनाओं से इनकार कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)