होम कभी केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन और सिसोदिया को लेकर अमित शाह को दी थी चुनौती, अब दोनों अंदर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 27, 2023 11:07 PM

कभी केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन और सिसोदिया को लेकर अमित शाह को दी थी चुनौती, अब दोनों अंदर

कभी केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन और सिसोदिया को लेकर अमित शाह को दी थी चुनौती, अब दोनों अंदर

कभी केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन और सिसोदिया को लेकर अमित शाह को दी थी चुनौती, अब दोनों अंदर

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रविवार शाम सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया। लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें सहयोग नहीं करने की वजह से गिरफ्तार किया।

सिसोदिया से पहले केजरीवाल सरकार के एक और मंत्री सत्येंद्र जैन भी पिछले साल से ही जेल में बंद हैं। सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था और अब तक उन्हें बेल नहीं मिल पाई है। इस बीच अरविंद केजरीवाल का 5 साल पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मौजूदा गृहमंत्री और तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का नाम लेकर सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने की चुनौती दी थी।

अरविंद केजरीवाल ने 10 जून 2018 को ट्वीट करके यह चुनौती दी थी। उन्होंने लिखा था, 'सीबीआई अमित शाह को सीधे रिपोर्ट करती है। मैं अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि नए केस दर्ज करने से पहले कृपया हमें मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ चल रहे इतने सारे केसों का क्या हुआ। नए केस शुरू करने से पहले मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को तो जेल भेज लो।' उस समय अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। केजरीवाल ने इशारों में आरोप लगाया था कि सीबीआई बीजेपी के इशारे पर काम करती है।

 

दिल्ली बीजेपी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी केजरीवाल को पुराने ट्वीट की याद दिलाते हुए लिखा, 'अरविंद केजरीवाल जी आप ने इशारा करके जो मांग की थी उसे पूरा कर दिया गया है। अगर आगे भी कोई तमन्ना हो तो बस एक ट्वीट कर दीजिएगा। आपके रास्ते के कांटों को दूर कर दिया जाएगा।'

दरअसल, केजरीवाल ने तब दावा किया था कि सीबीआई ने मोहल्ला क्लीनिक को लेकर अपनी जांच शुरू की है और अधिकारियों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। दिल्ली के सीएम ने आरोप लगाया था कि सीबीआई ने 3 लाख पन्नों की फोटो कॉपी ली है, जिसमें मरीजों की पर्ची भी शामिल है। तब केजरीवाल ने दो ट्वीट करके पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, 'फोटोकॉपी पर 3 लाख रुपए खर्च किए गए। मैं चुनौती देता हूं कि मोदी जी अगर इस जांच में सीबीआई अफसर की तनख्वाह या फोटोकॉपी पर खर्च हुए 3 लाख रुपए भी जब्त कर पाएं।' अगले ट्वीट में उन्होंने शाह को चुनौती दी थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)