होम सोनिया को छतरी मिलने और खड़गे को धूप पर PM मोदी का तंज, कहा- मल्लिकार्जुन के अपमान से हुआ दुख

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 27, 2023 10:53 PM

सोनिया को छतरी मिलने और खड़गे को धूप पर PM मोदी का तंज, कहा- मल्लिकार्जुन के अपमान से हुआ दुख

सोनिया को छतरी मिलने और खड़गे को धूप पर PM मोदी का तंज, कहा- मल्लिकार्जुन के अपमान से हुआ दुख

सोनिया को छतरी मिलने और खड़गे को धूप पर PM मोदी का तंज, कहा- मल्लिकार्जुन के अपमान से हुआ दुख

पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस पार्टी पर तीखा तंज कसा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अधिवेशन के दौरान सोनिया गांधी को छाता मिलने और मल्लिकार्जुन के भरी दुपहरी में धूप में खड़े रहने पर सवाल उठाया।

उन्होंने इसे बुजुर्गों के अपमान से जोड़ दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'कांग्रेस के एक विशेष परिवार के आगे कर्नाटक के एक और नेता का अपमान किया गया है। इसी धरती की संतान और 50 साल तक संसदीय कार्यकाल वाले मल्लिकार्जुन खड़गे का मैं बहुत सम्मान करता हूं। लेकिन मैं उस दिन मैं यह देखकर बहुत दुखी हो गया कि कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान अध्यक्ष रहते हुए और सबसे वरिष्ठ नेता होने के बाद भी उन्हें छतरी नहीं मिली।'

उन्होंने कहा, 'बगल में किसी और के लिए छाता लगाया गया था। इससे पता चलता है कि कहने को तो खड़गे जी अध्यक्ष हैं, लेकिन वहां किस तरह उनके साथ बर्ताव होता है, उससे पूरी दुनिया समझ भी रही और देख भी रही है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है।' यही नहीं मोदी तेरी कब्र खुदेगी वाली टिप्पणी पर भी पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनावी राजनीति में हार से इतने निराश हो गए हैं कि उन्हें लगता है कि जब तक मोदी है, तब तक यही हाल रहेगा।

इतने निराश हुए कांग्रेसी कि कहते हैं, मर जा मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस के लोग इतने निराश हो गए हैं कि वे सोचते हैं कि जब तक मोदी जिंदा है, उनकी दाल गलने वाली नहीं है। इसलिए अब ये लोग कह रहे हैं- मर जा मोदी, मर जा मोदी। कुछ लोग तो कब्र खोदने में बिजी हो गए हैं। कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी, लेकिन देश कह रहा है कि मोदी तेरा कमल खिलेगा।' बेलगावी से ही पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की नई किस्त का पैसा भी ट्रांसफर किया। उन्होंने कहा कि होली के मौके पर यह किसानों के लिए तोहफे जैसा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)