होम आबकारी घोटाला मामले में सिसोदिया के बाद KCR की बेटी होंगी गिरफ्तार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 27, 2023 11:01 PM

आबकारी घोटाला मामले में सिसोदिया के बाद KCR की बेटी होंगी गिरफ्तार

आबकारी घोटाला मामले में सिसोदिया के बाद KCR की बेटी होंगी गिरफ्तार

आबकारी घोटाला मामले में सिसोदिया के बाद KCR की बेटी होंगी गिरफ्तार

आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद तेलंगाना बीजेपी लीडर विवेक ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्र समिति (BRS) की MLC और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता को भी जांच एजेंसी जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है।

भाजपा नेता ने कहा कि ऐसी संभावना है कि इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। कविता को बहुत जल्द अरेस्ट किया जा सकता है।

विवेक ने आरोप लगाया कि कविता ने पंजाब और गुजरात चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी को 150 करोड़ रुपये दिए। कुछ दिनों पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केसीआर की बेटी का नाम आबकारी मामले से जुड़ी चार्जशीट में दर्ज किया था, जिसमें उन पर शराब कंपनी में 65 फीसदी हिस्सा रखने का आरोप लगा था। बीजेपी लीडर ने KCR के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि तेलंगाना में जल्द ही यह पार्टी अपना आधार खो देगी।

'BRS के पास सभी राजनीतिक पार्टियों से ज्यादा पूंजी'
तेलंगाना भाजपा के नेता विवेक ने कहा कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) पार्टी का जब गठन हुआ तो उसके पास कोई फंड नहीं था। उन्होंने दावा किया कि अब इस दल के पास देश की सभी राजनीतिक पार्टियों से ज्यादा जमा पूंजी है। भाजपा नेता ने सवाल किया कि आखिर यह पैसा कहां से आया? उन्होंने कहा कि केसीआर ने चुनाव के दौरान किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। जनता इसका हिसाब करने जा रही है।

रविवार शाम को हुई सिसोदिया की गिरफ्तारी
मालूम हो कि सीबीआई ने 2021-22 की आबकारी नीति को लागू करने में भ्रष्टाचार को लेकर रविवार शाम सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए सोमवार को सिसोदिया को 5 दिन की सीबीआई हिरासत में दिए जाने की कोर्ट ने मांग की। सीबीआई के वकील ने कहा कि आबकारी घोटाले में साजिश बहुत सुनियोजित और गोपनीय तरीके से रची गई। वहीं, सिसोदिया की ओर से उनके वकील ने रिमांड की अर्जी का विरोध किया और कहा कि अगर कोई कुछ कहने की इच्छा न रखता हो तो यह गिरफ्तारी का आधार नहीं हो सकता।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)