होम मेघालय में फंसा मैच, किसी को बहुमत नहीं; भाजपा को मिली रहीं सिर्फ 4 से 8 सीट
मेघालय में फंसा मैच, किसी को बहुमत नहीं; भाजपा को मिली रहीं सिर्फ 4 से 8 सीट
मेघालय में आज चुनाव के बाद एग्जिट पोल का अनुमान सामने आ चुका है। यहां के जो आंकड़े सामने आए हैं, उसमें किसी को भी स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। आज तक माई एक्सिस के आंकड़ों के मुताबिक यहां पर कांग्रेस के 6 से 12, एनपीपी को 18 से 24, भाजपा से 4 से 8 और अन्य को 4 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।
साथ थे BJP-NPP
बता दें कि मेघालय में भाजपा और एनपीपी मिलकर सरकार चला रहे थे। हालांकि चुनाव से ठीक एक महीने पहले भाजपा ने मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस से दूर होकर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। गौरतलब है कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां पर 47 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें से उसे मात्र दो सीटों पर जीत मिली थी। वहीं इस बार भाजपा ने सभी 60 सीटों पर किस्मत आजमाई है।
59 सीटों पर हुआ है मतदान
मेघालय में वैसे तो कुल 60 सीटें हैं, लेकिन इस बार मात्र 59 सीटों पर मतदान हुआ है। इसकी वजह यह रही कि एक सीट पर उम्मीदवार की मौत हो गई थी। बता दें कि ईसाई बहुत राज्य में सत्ता के लिए संघर्ष काफी दिलचस्प रहा है। यहां पर नेशनलिस्ट पार्टी और यूडीपी जैसे क्षेत्रीय दल भी पुरजोर तरीके से अन्य दलों को टक्कर देते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।