होम भारत के बारे में पाकिस्तानी एक्टर्स ने कहा था कुछ ऐसा, सुनकर आग बूबला हो जाएंगे आप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 21, 2023 09:20 PM

भारत के बारे में पाकिस्तानी एक्टर्स ने कहा था कुछ ऐसा, सुनकर आग बूबला हो जाएंगे आप

भारत के बारे में पाकिस्तानी एक्टर्स ने कहा था कुछ ऐसा, सुनकर आग बूबला हो जाएंगे आप

भारत के बारे में पाकिस्तानी एक्टर्स ने कहा था कुछ ऐसा, सुनकर आग बूबला हो जाएंगे आप

बॉलीवुड अभिनेता जावेद अख्तर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, पाकिस्तान में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान जब एक व्यक्ति ने जावेद अख्तर से पूछा कि आप वापस जाएंगे तो क्या अपने लोगों से कहेंगे कि पाकिस्तानी अच्छे लोग हैं?

तब अभिनेता ने जवाब में पाकिस्तानियों को आईना दिखाया। अभिनेता ने कहा, 'हम तो बंबई के लोग हैं, हमने देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था। हमला करने वाले लोग आपके मुल्क में खुलेआम घूम रहे हैं। आपको बुरा नहीं मानना चाहिए अगर इस बात की शिकायत हर हिंदुस्तानी के दिल में है।' जावेद अख्तर के इस बयान के सामने आने के बाद से ही हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तानी कलाकार, भारत और बॉलीवुड के बारे में क्या सोचते हैं। नहीं? आइए पढ़ते हैं उनके पुराने बयान...

सबा कमर
दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सबा कमर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेताओं का मजाक उड़ाया था। दरअसल, 2015 में एक शो के दौरान अभिनेत्री से भारतीय अभिनेताओं से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए थे। अभिनेत्री से पूछा गया था कि अगर ऋतिक रोशन उनसे शादी करने के लिए कहते तो वह क्या कहेंगी? इसके जवाब में सबा ने कहा, "दो बच्चों के बाप से कौन शादी करना चाहता है!!" होस्ट ने फिर उन्हें इमरान हाशमी की तस्वीर दिखाई और पूछा, 'इनके साथ एक फिल्म करना चाहेंगी?' अभिनेत्री ने कहा, "मुझे मुंह का कैंसर नहीं चाहिए!" रितेश देशमुख की फोटो देखने के बाद सबा ने कहा, "देखो, मैं पाकिस्तान में ए-लिस्ट एक्ट्रेस हूं। मैं केवल ए-लिस्टर्स के साथ ही काम करती हूं।" और अंत में जब बारी सलमान खान की आई तब अभिनेत्री ने कहा, ''बहुत छिछोरे हैं आप! ये अभिनेता कोरियोग्राफर को बिल्कुल भी फॉलो नहीं करता है। अपना ही स्टाइल बनाता है। ये क्या है यार!"

माहिरा खान
शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' की रिलीज से ठीक पहले, माहिरा खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में माहिरा पाकिस्तानी कॉमेडियन उमर शरीफ से बातचीत करती नजर आ रही थीं। इंटरव्यू के दौरान माहिरा कहा था, 'हमें कभी भी भारतीयों से प्रेरित नहीं होना चाहिए। हम बॉलीवुड नहीं हैं।'

शान शाहिद
'पाकिस्तान के शाहरुख खान' कहे जाने वाले पाकिस्तानी अभिनेता शान शाहिद ने एक अवॉर्ड शो के दौरान विवादित बयान दिया था। शान ने भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी अभिनेताओं की खिंचाई करते हुए कहा था, "हमने सस्ते में अपना फन नहीं बेचा। हम इंडिया नहीं गए। सस्ती शौहरत कमाने हम इंडिया नहीं गए। हम अपने मुल्क में रहते हैं और यहीं काम करते हैं। इंशाअल्लाह, उनको यहां लेके आएंगे, उनके वहां नहीं जाएंगे।" हालांकि, इसी शो में अली जफर ने शान शाहिद पर पलटवार करते हुए कहा था, 'देशभक्ति की आड़ में स्किल्स की कमी को छिपाना आसान है।'

वीना मलिक
यह 2014 की बात है, जब अभिनेत्री वीना मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत के खिलाफ ट्वीट किया था। दरअसल, एक 23 वर्षीय जर्मन छात्रा ने दावा किया था कि दिल्ली में कथित तौर उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी। इस ट्वीट के जवाब में अभिनेत्री ने लिखा था, "इंडिया सक्स...!!!" लेकिन, जब उनके खिलाफ बयान-बाजी शुरू हो गई तब उन्होंने कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)