होम दो महीने में 49 दिन अब्बास अंसारी से मिलने चित्रकूट जेल पहुंची थी निखत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 21, 2023 09:08 PM

दो महीने में 49 दिन अब्बास अंसारी से मिलने चित्रकूट जेल पहुंची थी निखत

दो महीने में 49 दिन अब्बास अंसारी से मिलने चित्रकूट जेल पहुंची थी निखत

दो महीने में 49 दिन अब्बास अंसारी से मिलने चित्रकूट जेल पहुंची थी निखत

चित्रकूट के जिला कारागार में विधायक अब्बास अंसारी से उसकी पत्नी निखत बानो की मुलाकात मामले में पुलिस को कई साक्ष्य मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ है कि निखत बानो ने अपने पति विधायक अब्बास अंसारी से मुलाकात का सिलसिला 18 दिसंबर से शुरू कर दिया था।

तब से गिरफ्तारी तक यानी 55 दिन में निखत 49 दिन पति से मुलाकात करने जिला कारागार पहुंचती रही।

विधायक अब्बास अंसारी को प्रयागराज से 19 नवम्बर जिला कारागार रगौली शिफ्ट किया गया था। इसके बाद से ही निखत बानो का यहां आना-जाना शुरू हो गया था। एक माह बाद उसकी ऐसी सेटिंग हुई कि जेल घर जैसी हो गई और बिना रोकटोक रोज आना जाना शुरू हो गया।

निखत जेल में रोज चार से पांच घंटे बिताती थी, पति-पत्नी की मुलाकात के लिए जेल अफसरों ने एक कमरा दे रखा था। एसपी वृंदा शुक्ला ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि निखत बानो लगभग हर रोज जेल जाती थी, कई बार वह अपने साथ बेटे को भी पिता से मिलवाने जेल ले गई।

सपा नेता ने उगली जेल कनेक्शन की कहानी

जिला कारागार में बिना रोकटोक निखत की इंट्री कराने वाले सपा नेता फराज खान से एसआईटी और एसओजी ने कई दौर में पूछताछ की है। उसने जेल अफसरों से कनेक्शन की कहानी पुलिस को बतायी है। रिमांड पर निखत बानो व चालक नियाज ने पूछताछ के दौरान सपा नेता का नाम प्रमुख मददगारों के रूप में सामने आया था।

इसके बाद से वह भूमिगत हो गया था। पुलिस ने दबाव बढ़ाया तो सोमवार शाम उसने कोतवाली में सरेंडर कर दिया। मंगलवार को सपा नेता से एसआईटी ने दिन में कई बार पूछताछ की।

नियाज को सामने कर पूछताछ

सपा नेता फराज खान का मंगलवार को पुलिस लाइन में चालक नियाज से सामना कराया गया। नियाज ने सपा नेता को प्रमुख मददगार बताते हुए जेल कनेक्शन में भूमिका के बारे में बताया। एसआईटी ने अन्य मददगारों के संबंध में भी सपा नेता से जानकारी हासिल की है।

कडियां जोड़ रही पुलिस

जेल से निखत बानो की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी जांच में कई चौकाने वाले रहस्य सामने आए हैं। इससे माफिया मुख्तार अंसारी व बेटे विधायक अब्बास अंसारी के जुड़े कई मददगारों का खुलासा हो गया। इसमें चित्रकूट के साथ बांदा के कई लोग भी शामिल हैं। एसआईटी अब पूछताछ में मिली अहम जाकारियों की कडियां जोड़ने में जुटी है, इसके साथ सामने आए लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है।

डीआईजी चित्रकूटधाम मंडल विपिन कुमार मिश्र का कहना है कि पूछताछ में जो भी जानकारियां औऱ साक्ष्य मिले हैं, वह कोर्ट को शेयर करेंगे। जेल अफसरों के संबंध में पुख्ता साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। कई तरीके से उनको उपकृत करने की जानकारी मिली है। सपा नेता के षडयंत्र में शामिल होने के पुख्ता साक्ष्य हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)