होम राहुल और धवन के आंकड़े सामने रख, वेंकटेश प्रसाद ने किया दूध का दूध, पानी का पानी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 20, 2023 08:50 PM

राहुल और धवन के आंकड़े सामने रख, वेंकटेश प्रसाद ने किया दूध का दूध, पानी का पानी

राहुल और धवन के आंकड़े सामने रख, वेंकटेश प्रसाद ने किया दूध का दूध, पानी का पानी

राहुल और धवन के आंकड़े सामने रख, वेंकटेश प्रसाद ने किया दूध का दूध, पानी का पानी

दूध का दूध और पानी का पानी. ये मुहावरा तो आपने सुना ही होगा. मतलब भी समझते होंगे. तो अब समझिए कि कुछ ऐसा ही केएल राहुल और शिखर धवन के बीच करने की कोशिश वेंकटेश प्रसाद ने भी की है.

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज लगातार केएल राहुल को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. और, इसकी वजह है भारतीय बल्लेबाज की नाकामी. मिल रहे मौकों को राहुल का ना भुना पाना और उस चक्कर में कुछ प्रतिभाशाली और इन फॉर्म बल्लेबाजों का बेंच पर बैठे होना. जो कि वेंकटेश प्रसाद को बिल्कुल भी रास नहीं आ रही.

नागपुर से लेकर दिल्ली टेस्ट तक वेंकटेश प्रसाद ने केएल राहुल के टीम में सेलेक्शन पर सवाल उठाए हैं. इसे लेकर कुछ दूसरे भारतीय दिग्गजों के साथ ट्विटर पर उनकी बहस भी हुई. और अब जब केएल राहुल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे औक चौथे टेस्ट के लिए भी टीम में चुन लिए गए हैं तो वेंकटेश प्रसाद आंकड़ों को हथियार बनाकर उनकी पोल खोलने की कोशिश की है.

प्रसाद ने किया दूध का दूध, पानी का पानी

अपने सबसे लेटेस्ट ट्वीट में वेंकटेश प्रसाद ने केएल राहुल और शिखर धवन के आंकड़ों को दुनिया के सामने रखा है, और ये बताने की कोशिश की है कि दोनों में कौन बेहतर है. कौन ओपनर के तौर पर जबरदस्त है. प्रसाद ने इन आंकड़ों के जरिए ना सिर्फ केएल राहुल पर निशाना साधा, उनके सेलेक्शन पर अपने ही अंदाज में सवाल उठाए. बल्कि शिखर धवन को उनसे बेहतर टेस्ट ओपनर भी बताया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)