होम हाई बीपी ही नहीं मोटापा भी कंट्रोल करती है आंवले की चाय, जानें फायदे और बनाने की सही तरीका

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 20, 2023 08:40 PM

हाई बीपी ही नहीं मोटापा भी कंट्रोल करती है आंवले की चाय, जानें फायदे और बनाने की सही तरीका

हाई बीपी ही नहीं मोटापा भी कंट्रोल करती है आंवले की चाय, जानें फायदे और बनाने की सही तरीका

हाई बीपी ही नहीं मोटापा भी कंट्रोल करती है आंवले की चाय, जानें फायदे और बनाने की सही तरीका

आपने आज तक लंबे बालों से लेकर खूबसूरत त्वचा तक के लिए आंवला खाने के फायदे कई बार सुने होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं आंवला का नियमित सेवन न सिर्फ खूबसूरत बाल और त्वचा का सपना पूरा करता है बल्कि इसका रोजाना सेवन आपके हाई ब्लडप्रेशर से लेकर मोटापे तक की समस्या को भी दूर कर सकता है।

जरूरत से ज्यादा मोटापा थायराइड, शुगर, बीपी जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ा देता है। ऐसे में पोटेशियम रिच फूड आंवला शरीर में सोडियम की मात्रा को संतुलित करने में मदद करता है। आंवला में आयरन, विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम, मिनरल्स और फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुणकारी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो व्यक्ति को कई तरह के रोगों से दूर रहने में मदद करते हैं। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि आंवले की चाय पीने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

आंवले की चाय बनाने का तरीका-
आंवले की चाय बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप पानी को अच्छी तरह से उबालकर उसमें आंवला पाउडर, दालचीनी, अदरक, लौंग, काली मिर्च आदि चीजें डालें। इसके बाद कुछ देर तक चाय को उबलने दें। जब चाय अच्छी तरह से उबल जाएं। फिर चाय को छन्नी की मदद से छान लें। अब शहद मिलाकर चाय का आनंद लें। आप रोजाना दिन में दो कप आंवले की चाय का सेवन कर सकते हैं।

आंवला चाय पीने के फायदे-
ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल-

आंवले में एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होने की वजह से ये शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी आंवले की चाय का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

वेट लॉस-
आंवला पाउडर में मौजूद फाइबर, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इससे कब्ज और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। आंवले की चाय का सेवन करने से भूख कम लगती है। इससे आप ओवरईटिंग करने से बचते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

बॉडी डिटॉक्स-
आंवले के पाउडर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)