होम निर्मला सीतारमण बोलीं- NPS का पैसा गहलोत सरकार को नहीं मिलेगा, बताई ये वजह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 20, 2023 08:44 PM

निर्मला सीतारमण बोलीं- NPS का पैसा गहलोत सरकार को नहीं मिलेगा, बताई ये वजह

निर्मला सीतारमण बोलीं- NPS का पैसा गहलोत सरकार को नहीं मिलेगा, बताई ये वजह

निर्मला सीतारमण बोलीं- NPS का पैसा गहलोत सरकार को नहीं मिलेगा, बताई ये वजह

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एनपीएस में जमा पैसा गहलोत सरकार नहीं ले सकती है। निर्मला सीतारमण सोमवार को जयपुर पहुंची। यहां उन्होंने बजट पश्चात संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के चिंतन शिविर से लेकर राजस्थान में लागू की गई ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर पार्टी पर निशाना साधा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि गहलोत सरकार की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। उसके बाद भी फ्री की योजनाओं की घोषणा करते जा रहे हैं. ओल्ड पेंशन स्किम को लेकर उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों को फायदा है कि नहीं इस बारे में कई बातें हैं. वहीं, एनपीएस का पैसा राज्य सरकार की तरफ से मांगने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह पैसा राज्य को देना संभव नहीं है, जिन कर्मचारियों का पैसा ईपीएफओ में जमा हो रहा है। उनका सुरक्षित होना बहुत जरूरी है और यह पैसा उन्हें मिलना ही चाहिए।

कांग्रेस के चिंतन शिविर पर साधा निशाना

निर्मला सीतारमण ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के चिंतन शिविर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र से सवाल पूछने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पर भार डालने वालों से भी सवाल होना चाहिएष उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने चुनाव जीतने के ठीक बाद पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाया जिससे लगातार आम जनता पर टैक्स का भार बढ़ाता जा रहा है। ऐसे लोगों को चिंतन शिविर की क्या जरूरत है? मंत्री ने कहा कि मैं ऐसे राज्यों की लिस्ट तैयार कर रही हूं। जिन्होंने अभी तक पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाया है।

जयपुर में मीडिया से बात करते गहलोत पर किया कटाक्ष

राजधानी जयपुर में मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीएम गहलोत पर कटाक्ष भी किया। सीतारमण ने कहा, पिछली बार का बजट पढ़ लिया औऱ कोई परवाह नहीं, वह पिछले साल का बजट भी डिब्बे में लेकर चले आए. जैसे अचानक याद आया हो कि इस साल भी बजट पेश करना है. उसी डब्बे को खोला और बजट पढ़ दिया. वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को आगे बढ़ने से रोकने वाले काम केवल कांग्रेसी ही करेंगे, क्योंकि उन्हें देश के भले की चिंता नहीं है। उन्हें पार्टी और 'परिवार' की भलाई की चिंता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)